धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 6 अप्रैल 2021

Apurva Srivastav
6 April 2021 12:33 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 6 अप्रैल 2021
x
आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

मेष: आज का आर्थिक राशिफल बता रहा है कि मेष राशि वालों का आज काम में मन नहीं लगेगा और मिथुन राशि वालों के हाथ से फालतू खर्च अधिक हो सकता है। आपकी राशि क्‍या कह रही है आज, जानिए ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…

मेष राशि के जातकों का आज काम करने का मन नहीं करेगा, परंतु पारिवारिक दबाव में आकर बेमन से कार्य को पूरा करेंगे। मन में बहुत अधिक नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में परिवर्तन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। खर्च को नियंत्रण में रखने के प्रयास सार्थक रहेंगे।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आज मुलाकात होने की संभावना है। उनसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श संभव है। मां समान व्यक्ति प्रेरणा स्रोत बनेगा और आपको करियर में भी लाभ करवा सकता है। घर और व्यवसाय में संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। रुका हुआ पेमेंट मिलने से मन में खुशी रहेगी।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक भविष्य की योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। बीमा क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को विशेष लाभ होगा। फाइनेंशियल रिसर्च से नए इन्वेस्टमेंट के तरीके आपके सामने नजर आएंगे और आपको लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। धन के मामले में खर्च की अधिकता रहेगी।
कर्क:
कर्क राशि के जातक कामकाज के दबाव में रहेंगे। एक के बाद एक काम सामने आते जाएंगे और आपको फुर्सत नहीं मिलने वाली है। थकान के बावजूद भी आप जिम्मेदारियों को सही ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। आत्मकेंद्रित होने की प्रवृत्ति रिश्तों को खराब कर सकती है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से लचीलापन रखना फायदेमंद रहेगा। कमाई के नियमित साधन और आय के स्रोत बने रहेंगे।
सिंह:
सिंह राशि जातक बहुत समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज अतिरिक्त समय निकालकर उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी भी तरह बुरी आदत में पड़ने से बचें। यह आपकी मानहानि भी करा सकता है। किसी से व्यर्थ उलझने से कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं, इसलिए शांत रहें। आर्थिक लिहाज दिन सामान्य रहेगा और लाभ देगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के कामकाज धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। कामकाज मर्जी के मुताबिक ना होने से निराशा हो सकती है। कर्मचारियों पर ध्यान बनाए रखें। उनके द्वारा गलती की संभावना है जो आगे आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। निवेश संबंधी योजनाओं में धन लगाते समय उचित जानकारी एकत्रित करने का प्रयास करें और उसके बाद ही कहीं पैसा फंसाएं।
तुला:
तुला राशि के जातकों को कामकाज की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत रहेगी। लापरवाही से काम करने का खामियाजा आपको बॉस की डांट के रूप में भुगतना पड़ सकता है। आलस्य से बचें। नकारात्मकता को दूर करने के लिए मोटिवेशनल व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। धन संबंधित मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक अपनी योजनाओं को अच्छी तरह क्रियान्वित करने में कामयाब रहेंगे। जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा की संभावना बन रही है और उस यात्रा में आपको लाभ होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मेल मुलाकात कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाली होगी। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा। निवेश लाभदायक बनेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों को अनुभवी लोगों से उचित सलाह मशवरा करना फायदेमंद रहेगा, वे आपको आर्थिक मामलों में सफलता देंगे। क्रोध और जल्दबाजी से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में विशेष फोकस की जरूरत होगी, खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सोचसमझकर धन खर्च करें। छोटे-छोटे खर्चे भी मिलकर एक बड़ा अमाउंट बना लेते हैं। बेहतर होगा कि आप बचत की ओर ध्‍यान दें।
मकर:
मकर राशि के जातकों में गुस्सा वा चिड़चिड़ाहट के भाव रहेंगे, जो आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। अपनी योजनाओं पर कड़ाई से अमल करें, तभी समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। आपकी मेहनत के उचित परिणाम मिलने की संभावना है अपने कौशल को निखारने का प्रयास करें। धन संबंधित मामले में दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक पठन-पाठन की तरफ अग्रसर रहेंगे। कामकाज में नए तरीके आने से उनके अनुसार ढलने में वक्त लगेगा। प्रकृति का सानिध्य मन को शांत रखने में मददगार साबित होगा। काम को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय खर्चे वाला है, लेकिन इन खर्चों में आपको आनंद प्राप्‍त होगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय है। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। योजनाओं के अनुरूप धीमी गति से परंतु क्वालिटी वर्क होने से मन प्रसन्न रहेगा। भावुकता में कोई भी वायदा करना बाद में मुश्किल में डाल सकता है। दूसरों पर निर्भर रहने की वजह स्वयं कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। कमाई के लिए दिन अच्छा है, लाभ होगा।


Next Story