धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 5 मार्च 2021

Khushboo Dhruw
5 March 2021 12:50 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 5 मार्च 2021
x
लाभकारी योजनाओं की तरफ ध्यान आकर्षित होगा

मेष: मेष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बहुत अनुकूल रहेंगी। आत्मविश्वास के साथ जो भी काम करेंगे उसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। नया ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न होगा और मोटा लाभ होगा। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।

वृषभ:
वृष राशि के जातक सभी कार्यों को अपनी इच्छा के अनुसार पूरा करने में सफल रहेंगे। दूसरों की दखलअंदाजी ज्यादा पसंद नहीं आएगी। पुराना कानूनी विवाद भी आज खत्म होने की संभावना बन रही है। लंबे समय में फायदा देने वाली लाभकारी योजनाओं की तरफ ध्यान आकर्षित होगा। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों को ध्यान से सुनकर सही ढंग से अपनी सर्विस देने में कामयाब रहेंगे। धन संपत्ति के मामले में समय अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों का सहयोग भी आज आपको मिल रहा है। अटके हुए कार्य भी आज पूरे हो जाएंगे। विवादों को सुलझाने के लिए भी समय अनुकूल है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को शत्रु अपनी बातों में फंसाकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। कई बार खामोशी ही समस्या का समाधान होता है। रुपये-पैसों के मामले में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। संचित धन जरूरी सामान की खरीद पर खर्च करना पड़ सकता है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को विपरीत परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। शांति से परिस्थितियों का विश्लेषण करें। जल्दबाजी से आज आपको बचना चाहिए। दैनिक दिनचर्या में छोटी-मोटी परेशानियां आसानी से दूर कर पाएंगे। कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। मेडिटेशन करना लाभदायक है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। वार्तालाप बहुत होगी परंतु कोई नतीजा नहीं निकल पाएगा। बिना सोचे समझे उठाए गए कदम मुश्किल पैदा कर सकते हैं। सरकारी कामों में अधिकारियों से काम निकलवाना थोड़ा मुश्किल होगा। कमाई के लिहाज से समय कुछ खास नहीं है।
तुला:
तुला राशि के जातकों को व्यवसायिक कार्यों को व्यवस्थित रखने के प्रयास करने पढ़ेंगे। आलस्य करने और आज के काम को कल पर टालने से नुकसान हो सकता है। वाणी में कटुता न आने दें और भावनाओं में बहकर किसी को कुछ भी बोलने से बचें। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को मतिभ्रम हो सकता है। उत्तेजना में रहेंगे। विचारों में स्पष्टता का अभाव रहेगा मेडिटेशन से शांत रहने का प्रयास करें और किसी को भी कुछ भी नकारात्मक बोलने से बचें। ऑफिस में आपकी छवि खराब हो सकती है। धन संबंधित मामलों में प्रयास करने पर लाभ होगा। धन खर्च करने से बचेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातकों को दूसरों के साथ लड़ाई झगड़ों से बचना चाहिए। तुरंत प्रतिक्रिया देना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। मन में बेचैनी बनी रहेगी ‌। अत्यधिक ऊर्जा को व्यर्थ तकरार में गंवाने के बजाय ऊर्जा के सही प्रयोग से रुके हुए कामों को तेजी से पूरा करने में लगा सकते हैं। शिवजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
मकर:
मकर राशि के जातक सभी विवादों को शांति से निपटाने का प्रयास करेंगे। मित्रों के साथ उपयोगी वार्तालाप होगा जो काम में सहायक बनेगा। अपनी छवि बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कमाई के लिए दिन अनुकूल रहेगा। वाणी से अपना प्रभाव बनाने में कामयाब रहेंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों पर उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। भूमि भवन संबंधित विवादों को हल करने के प्रयास सफल रहेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा है। चैरिटी पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मीन:
मीन राशि जातकों की महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। दिन अनुकूल है। आपके सभी प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से आज से अच्छी कमाई की संभावना बन रही है। खर्चे भी लगे रहेंगे।


Next Story