धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 19 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
19 April 2021 12:30 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 19 अप्रैल 2021
x
वित्तीय मामलों में इन राशियों का दिन अच्छा, खर्च पर रखें नियंत्रण

मेष:

सोमवार 19 अप्रैल को धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई है। हालांक‍ि कुछ राशियां के लोगों को व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षित लाभ ना हो पाने का मलाल रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों को व्यवस्थित रखने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। तो आइए जान लेते हैं आज का द‍िन आपके ल‍िए कैसा रहेगा जान‍िए ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…
मेष राशि के जातकों को अनुभवी लोगों का साथ धन प्राप्ति में सहायक बनेगा। सोशल वेलफेयर के कामों से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किस्मत आपके साथ हैं। लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जिसे निवेश कर पुनः लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के कामकाज में कोई ना कोई रुकावट आने की संभावना बन रही है, परंतु बुद्धि बल के प्रयोग से उस समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आज का दिन गहन शोध व काम से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाने का है। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के नौकरी पेशा जातकों को अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें और व्यर्थ वाद विवाद में ना उलझें। संचित धन बढ़ेगा। आर्थिक मामलों को व्यवस्थित रखने के आपके प्रयास सफल रहेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातक ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। करोना के पीरियड में एकांतवास सुरक्षित रहने में मददगार होगा। अनजान व्यक्ति पर बहुत ज्यादा विश्वास ना करें। हानि होने की आशंका बन रही है। व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षित लाभ ना हो पाने का मलाल रहेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातक प्रभावशाली वाणी तथा उत्तम व्यक्तित्व के द्वारा अपनी विशिष्ट छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। लोगों के साथ बातचीत प्रभावी रहेगी और नए संबंध बनने से धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों की सोच उदारवादी रहेगी अपने दुश्मनों को भी मदद कर कर उन्हें आगे लाने का प्रयास करेंगे। परिस्थितियां आपके बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है इसलिए ज्यादा आक्रामकता से बचें। कामकाज में परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातकों को बिना मेहनत के कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, इसलिए सही व्यवस्था बनाकर अपने काम को अंजाम देने का प्रयास करें। सोशल मीडिया का उपयोग आपके लिए सहायक बन सकता है। आर्थिक मामले में दिन अच्छा रहेगा। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के सुखों में वृद्धि होगी। दूसरों के लिए षड्यंत्र रचना स्वयं के लिए अहितकारी हो सकता है। कठिन वक्त में संयम बनाए रखें। ज्यादा प्रतिक्रिया देना स्वयं की मुश्किल बढ़ाएगा। आर्थिक मामलों में बिना मेहनत के धन प्राप्ति की संभावना भी बन रही है।
धनु:
धनु राशि के जातक अपनी प्रभावशाली वाणी तथा उत्तम व्यक्तित्व के द्वारा दूसरों पर छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। जिससे लक्ष्य प्राप्ति आसान हो जाएगी। मार्केटिंग से संबंधित काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर के लिए जरूरी सामान जुटाने पर धन खर्च की संभावना बन रही है।
मकर:
मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। स्वयं को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के लिए कम मुनाफे में भी काम करना पड़ सकता है। विदेश संबंधित कार्य प्रगति प्राप्त करेंगे। बढ़े हुए खर्चों को नियंत्रित रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक अपने काम के ऊपर बहुत अधिक ध्यान देकर बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे।आज किसी के बहकावे में ना आए और अपने काम पर ही फोकस करें, वरना एनर्जी व्यर्थ के कामों में भी खर्च हो सकती है।धन संबंधित मामलों में बहुत अच्छा समय है। इच्छाएं पूर्ण होंगी।
मीन:
मीन राशि के जातक शांति से अपने काम को अंजाम देने का प्रयास करेंगे। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, जो आपके मान सम्मान को नीचे गिराने का प्रयास कर सकते हैं। किसी पर भी बहुत ज्यादा विश्वास करना आज उचित नहीं रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है परंतु पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।


Next Story