धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 17 अप्रैल 2021

Apurva Srivastav
17 April 2021 12:30 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 17 अप्रैल 2021
x
17 अप्रैल का दिन वृष राशि वालों के लिए थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है।

मेष:

17 अप्रैल का दिन वृष राशि वालों के लिए थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। खर्चों को पूरा करने के लिए आपको इस वक्‍त अपने संचित धन को खर्च करना पड़ सकता है। वहीं सिंह राशि वाले जो इस वक्‍त घर से काम कर रहे हैं उन्‍हें लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में कैसा बीतेगा आज का दिन, जानिए ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…
मेष राशि के जातकों को आज अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने में समर्थ रहेंगे। ऐसे में सभी मुश्किल काम जो आपने अब तक नहीं किए थे, उनमें भी अपना हाथ आजमा सकते हैं। डॉक्टर्स व सिक्यॉरिटी सर्विस से जुड़े हुए जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। कमाई अच्छी रहेगी।
वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों को शांतिपूर्वक अपने कामों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर तुनकमिजाजी माहौल को खराब कर सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वादविवाद से बचना चाहिए। खर्चों को पूरा करने के लिए संचित धन खर्च करना पड़ सकता है। धन लाभ के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक जोशपूर्वक अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बेहतरीन दिन है। मन की इच्छाएं पूरी करने के लिए किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। अपनी तारीफ और सिर्फ स्वयं की ही बातें करने से दूसरे लोग आपसे कटने लगेंगे। सेहत के मामले में दिन थोड़ा ठीक नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बढ़ते हुए खर्चे मन को परेशान करेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातक एकांत में बैठना पसंद करेंगे। बहुत ज्यादा लोगों से मेल मिलाप के बजाय अकेले में बैठकर सभी परेशानियों का हल ढूंढ़ना आपका लक्ष्य रहेगा। खर्चों को नियंत्रित करने के लिए सही रूपरेखा बनाएंगे। महामारी के इस वक्त में नकारात्मकता को दूर करने के लिए अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातक दूर बैठकर ऑनलाइन भी अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। घर से बैठकर काम करने वाले जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। घरेलू वातावरण में कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश धनप्रदायक बनेगा।
कन्या:
कन्या राशि के जातक पूरे जोश और दिल से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। जरूरत से ज्यादा दबाव बनाने की वजह से संतान के साथ मतभेद होने की आशंका है। परंतु जल्द ही परिस्थितियों को संभाल लेंगे और लाभ के अवसर प्राप्त करेंगे। आज आपका अधिकांश समय योजना बनाने में व्यतीत होगा।
तुला:
तुला राशि के जातक कामकाज में आ रहे व्यवधान की वजह से परेशान रहेंगे। लॉकडाउन जैसी स्थिति कार्यक्षेत्र से ना जुड़ पाने की छटपटाहट स्पष्ट रूप से आपके ऊपर नजर आएगी। तनाव रखने के बजाय परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने की कोशिश करें। जल्द ही मुश्किलों के बादल छट जाएंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक गुप्त कार्यों में संलग्न रहेंगे। नकारात्मकता से आपको बचना चाहिए। गलत काम करना आप को मुश्किल में डाल सकता है। कानूनी नियम कायदे का पालन करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कमाई और खर्चे को लेकर पारिवारिक वादविवाद संभव है।
धनु:
धनु राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। मौज-मस्ती एंटरटेनमेंट की तरफ आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। जोश में आकर फिजूल धन खर्च करने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को ध्यान में रखकर ही कोई योजनाएं बनाएं तो लाभ में रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातकों को फिजूल वादविवाद से बचना चाहिए। पार्टनर के साथ झगड़ा होने की आशंका है। कंपटीशन की ऊर्जा का उपयोग लाभ कमाने में करें। शत्रुओं का शमन करने में कामयाब रहेंगे। आपकी हाई एनर्जी के आगे कोई टिक नहीं पाएगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक बहुत शीघ्रता से निर्णय लेंगे। योजना के अनुरूप कार्यों को कर पाने से मन को प्रसन्नता मिलेगी। पुरानी किसी बीमारी से भी आज छुटकारा मिलने की संभावना है। बड़े खर्च को सही नेगोशिएशन से कम में पूरा करने में सफल रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातक पूरे समय परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। इसके लिए जरूरी इंतजाम पर आपका फोकस रहेगा। भाग्य आज आपको पूरी तरह से सपॉर्ट करेगा। वित्तीय लिहाज से भी दिन आपके अनुकूल है। सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे।


Next Story