धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 12 अप्रैल 2021

Apurva Srivastav
12 April 2021 12:36 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 12 अप्रैल 2021
x
आर्थिक लिहाज से इन राशियों का दिन होगा समृद्धि दायक, मिलेगी सफलता

मेष:

सोमवार 12 अप्रैल को धन संबंधित मामलों में दिन सामान्य रहेगा। हालांक‍ि आपको अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए दूसरों के कार्यों में कमी निकालने से बचना होगा। लेकिन व्यावसायिक दृष्टि से लाभ प्रदान करने वाला समय है और कमाई के प्रयास भी सफल रहेंगे। तो आइए जान लेते हैं आज का द‍िन आपके ल‍िए कैसा रहेगा जान‍िए ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…
मेष राशि के जातक रिसर्च करने की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। घटती हुई कमाई के कारणों को तलाशना और उपलब्ध साधनों के बेहतर इस्तेमाल करने की तरफ आपका ध्यान रहेगा। आज स्वयं के कार्य पर ध्यान फोकस रहेगा। दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन सामान्य रहेगा। विरक्ति का भाव मन में रहेगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातक साझेदारी वाले व्यवसाय में मनमाफिक सफलता ना मिल पाने की वजह से पार्टनरशिप खत्म करने का विचार भी मन में ला सकते हैं। जल्दीबाजी में कोई फैसला ना करें, उपयुक्त समय आने का इंतजार करें। जल्दी ही परिस्थितियां अच्छी हो जाएंगी। कमाई के प्रयास सफल रहेंगे। महंगी वस्तुओं की खरीद पर धन खर्च हो सकता है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे। सही रूटीन को फॉलो करने की वजह से सफलता आपके कदम चूमेगी। विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बुरा नहीं कर पाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। खर्च आपके नियंत्रण में रहेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातक मन लगाकर कार्य करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होने का दिन है। आसानी से काम बनते जाएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कलात्मक प्रस्तुति प्रभावी रहेगी। आपके कार्यों को सराहाना मिलेगी। सुख समृद्धि देने वाला दिन है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को काफी समय से चल आ रही समस्या का समाधान मिलने से मानसिक सुकून मिलेग। आत्मविश्वास के साथ अन्य कार्यों पर भी फोकस कर पाएंगे। हालांकि अपने आपको कॉन्पिटिशन में बनाए रखने के लिए अभी बहुत मेहनत की जरूरत रहेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

कन्या:
कन्या राशि के जातक व्यवहारिक योजनाएं बनाएंगे। जो की करियर में सफलता दिलाने वाली रहेगी। किसी नई भाषा को सीखने के प्रयास सफल रहेंगे। खर्चे सोच समझकर करना चाहिए। किसी को उधार दिया हुआ पैसा फंस सकता है, इसलिए सोच समझकर लोगों की मदद करें।
तुला:
तुला राशि जातक अपने व्यवसायिक कार्यों को घर पर रहकर ही पूरा करने का प्रयास करेंगे। परिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलने से नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी उपयुक्त समय है‌। ग्रह-नक्षत्र पूरी तरह से सहायक बन रहे हैं। व्यवसायिक साख बढ़ेगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक दूसरों को सहयोग करने के लिए आगे आएंगे‌। अपने आपको बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। विपरीत परिस्थितियों से लड़ने में समर्थ रहेंगे। अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए दूसरों के कार्यों में नुक्ताचीनी करना अच्छा नहीं है। कमाई के लिहाज से दिन ठीक है।
धनु:
धनु राशि के जातकों के स्वभाव में आक्रामकता रहेगी। दुश्मनों को तो परास्त कर देंगे पर खुद की एनर्जी भी व्यर्थ जाने की संभावना है‌। धैर्य और संयम से काम लेंगे तो दिन बहुत अच्छा बीतेगा। व्यावसायिक दृष्टि से लाभ प्रदान करने वाला समय है।
मकर:
मकर राशि के जातक अगर सही इंटेंशन के साथ काम करेंगे तो बहुत अच्छी सफलता देने वाला दिन है। कथनी और करनी में फर्क करने से बचना चाहिए। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्य में रोड़ा अटकाने का प्रयास करेंगे, परंतु आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के प्रयासों को जारी रखें। दिन बहुत अच्छा रहेगा।
कुंभ:
कुंभ राशि जातक पुरानी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक संबंध सुधरने से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शांति देने वाला दिन है। काम का सही ढंग से चलता रहेगा। नए अनुबंध सोच समझ कर करना अच्छा रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों का धार्मिक गतिविधियों की तरह रुझान बढ़ेगा। सामाजिक उत्थान के कार्यों पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है। एक बार जो मन में ठान लेंगे, उसे पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।


Next Story