धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 11 अप्रैल 2021

Apurva Srivastav
11 April 2021 12:30 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 11 अप्रैल 2021
x
आज रुपये-पैसों के मामले में इन राशियों का दिन शानदार

मेष:

आज का राशिफल बता रहा है कि मेष वालों की कमाई कम रहेगी और खर्च अधिक रहेंगे। वहीं सिंह राशि वालों को भी खर्च सोच-समझकर करने की सलाह दी जा रही है। आपके लिए धन के मामले में कैसा बीतेगा दिन, जानिए ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…
मेष राशि के जातक आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। अपनी पसंद के अनुसार पुरानी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए छोटी यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। माहौल को हल्का बनाए रखने का प्रयास करेंगे। कमाई कुछ खास नहीं होगी। लेकिन खर्चे बहुत अधिक रहेंगे। आपको आज निराश होने की जरूरत नहीं है। अच्‍छा वक्‍त आने का इंतजार करें।
वृषभ:
वृष राशि के जातक फाइनैंशल मामलों में अपने आप को असुरक्षित महसूस करेंगे, इसलिए अपने फाइनेंस को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। नई योजनाओं में निवेश करना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग से इच्छापूर्ति की संभावना है। व्यावसायिक रिश्ते मजबूत करने के लिए अच्छा दिन है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी जाने या आपका पद खतरे में रहने की चिंता बनी रहेगी। ज्यादा मानसिक तनाव की वजह से आपकी कार्य करने की क्षमता प्रभावित होगी। किराए के रूप में आमदनी होने की संभावना बन रही है। आय की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातक धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। परंतु जरूरी सतर्कता बरतनी चाहिए और हो सके तो कुछ समय के लिए इस प्रोग्राम को टाल देना ही बेहतर होगा। नया कार्य शुरू करने से संबंधित जरूरी जानकारी अनुभवी लोगों से लेना लाभदायक सिद्ध होगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों का ध्यान अपने आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की तरफ रहेगा। आप अपनी कमाने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाते हुए नए साधन तलाशने का प्रयास करेंगे। खर्च सोच समझ कर करें। लोन या उधार पैसा लेना इस समय में आपको मुश्किल में डाल सकता है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को मानसिक शांति बनाए रखने के लिए झूठ बोलने से बचना चाहिए। साझेदारी के व्यवसाय में वित्तीय भुगतान करते समय पारदर्शिता बनाए रखें। अविश्वास की स्थिति पैदा हो सकती है। अंतर्मन की आवाज़ को जरूर सुनना चाहिए। वह सही तरीके से मार्गदर्शन करने में सहायक होगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
तुला:
तुला राशि के जातक कूटनीतिक तरीकों से समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने का प्रयास करेंगे। कोरोना की स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर फोकस रहेगा। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले प्रोॉडक्ट्स पर धन खर्च होने की संभावना है। अपनी दिनचर्या में योग और कसरत को अहम स्थान देंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों का ध्यान तेजी से धन कमाने के साधनों की तरफ बढ़ेगा। फाइनेंशियल प्लानर से जरूरी डिस्कशन करने के बाद ही धन के निवेश की योजनाएं बनाएं। दूसरों की गलत बातों को भी सुनकर चुप रह जाएंगे और अपनी बात को बोलने में हिचकिचाहट रहेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। पुराने लोन को चुकाने का भी प्रयास सफल रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों को आलस्य से बचना चाहिए। आलस्य आपकी तरक्की के मार्ग में बाधा बन सकता है। दूसरों के साथ किसी तरह के लड़ाई झगड़े व मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ अहंकार को आगे मत आने दे, तो एक अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। छुट्टी के दिन आराम मन को रिफ्रेश करेगा।
मकर:
मकर राशि जातकों की बातचीत प्रभावशाली रहेगी अपने डिप्लोमेटिक स्वभाव के द्वारा अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे। आपके प्रयास करियर को बेहतर बनाने में सहायक बनेंगे। यात्रा का प्लान न बनाएं। कोई न कोई मुश्किल आने की संभावना बनी हुई है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक लाभ कमाने के नए अवसर तलाशने की कोशिश करेंगे। अपनी प्रभावी बातचीत के द्वारा अपनी खास छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों को लाभ की संभावना है। खर्च नियंत्रित रहेगा। अपने पुराने पेपर को व्यवस्थित करने का दिन है।
मीन:
मीन राशि के जातक स्वयं के बारे में बहुत ज्यादा बातचीत करेंगे। आज आपको ज्यादा बोलने से ज्यादा दूसरों की बातें सुनने पर फोकस करना चाहिए। ज्यादा बोलते रहने की वजह से दूसरे आपसे कटने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत के मामले में सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च संभव हैं।


Next Story