धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 08 मार्च 2021

Apurva Srivastav
8 March 2021 12:38 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 08 मार्च 2021
x
सोमवार 8 मार्च को आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

मेष: सोमवार 8 मार्च को आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। हालांक‍ि कुछ राश‍ियों को कमाई के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल नहीं है, इसलिए सोच विचार कर धन खर्च करें। तो आइए जान लेते हैं आज का द‍िन आपके ल‍िए कैसा रहेगा जान‍िए ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…

मेष राशि के जातकों के कामकाज में कुछ ना कुछ बाधाएं बनी रहेंगी। बिना सहारे के कार्य पूरा करना मुश्किल होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में कुछ रुकावटों के बाद कमाई की संभावना बन रही है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है।

वृषभ:
वृष राशि के जातकों के परिवार के सहयोग से कार्य पूरे हो जाएंगे। अपने काम की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक मामले में दिन सामान्य है‌‌। सही व्यवस्था बनाकर धन खर्च करने के लिए बजट तैयार करें।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को मिथ्याभिमान से बचना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह से कार्य करें। उच्च अधिकारियों से मेल मुलाकात पथ प्रदर्शक बनेगी। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च होगा, इसलिए जरूरत और दिखावे में फर्क करना सीखें।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के कामकाज में रुकावटें हो सकती हैं। महिला वर्ग का सम्मान करें। पैतृक धन संपत्ति के मामलों में बाहरी लोगों की मध्यस्थता से मामले सुलझ सकते हैं। पैतृक धन मिलने की संभावना है। कमाई के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सही योजना बनाकर काम करने पर ही सफलता मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यवसायिक परिस्थितियां बहुत अनुकूल नहीं है, लेकिन आप अपने प्रयासों से उसे बेहतर बना सकते हैं। धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को अहंकार में आकर बड़े बुजुर्गों का अपमान करने से बचना चाहिए। महिला वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए जरूर प्रयास करें। अपने आपको बेहतर समझने का मिथ्याभिमान आपको अपमानित भी करा सकता है। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल नहीं है, इसलिए सोच विचार कर धन खर्च करें।
तुला:
तुला राशि के जातकों को अपनी इच्छा पूर्ति के लिए व्यर्थ भाग दौड़ करने से बचना चाहिए। सब कुछ आपके सामने हैं लेकिन आपको नजर नहीं आएगा। अपने रिसोर्सेज पर ध्यान लगाएं, आप जो चाहते हैं, वह आपको मिल जाएगा। सामाजिक रिश्ते कमाई के लिए मददगार साबित होंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को अहंकार से बचना चाहिए। अपनी सफलता का अभिमान आपको नीचे भी गिरा सकता है। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में आपको पार्टनर की कमियां ही नजर आएंगी। इसलिए इस समय कोई भी नकारात्मक फैसला करने से बचें। धन के लिहाज से समय मददगार रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने की सख्त जरूरत रहेगी। अपने आपको जरूरत से ज्यादा समझदार समझने की प्रवृत्ति गलत फैसला कराने वाली रहेगी, इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। दूसरों की मदद से धन कमाने में मदद मिलेगी। सेहत से जुड़ी मुश्किलें सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च होने की संभावना है।
मकर:
मकर राशि के जातकों के कामकाज में रुकावट आने की संभावना है। रिसर्च और विश्लेषण की प्रवृत्ति बढ़ेगी। अपनी कमियों को दूर करने के लिए आत्ममंथन जरूरी रहेगा। कमाई सामान्य रहेगी। निवेश संबंधी योजनाओं पर वित्तीय सलाहकार की सलाह लेना अच्छा रहेगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को दूसरों की सलाह पर बहुत अधिक ध्यान ना देकर अपने अंतर्मन की सुनना चाहिए। अनुभवी लोगों की सलाह भी आज आपके लिए गलत साबित हो सकती हैं। सुख वैभव के साधन इकट्ठे करने के प्रयास विफल हो सकते हैं। जिस साधन को आप बाहर ढूंढ रहे हैं, वह आपके आसपास ही हैं, सिर्फ देखने की जरूरत है। कमाई के लिए दिन अनुकूल है।
मीन:
मीन राशि के जातकों को अपने काम की व्यवस्थित दिनचर्या अपनाकर आगे बढ़ने की सख्त जरूरत रहेगी। वरना आपके काम अटक सकते हैं। वक्त पर कार्य पूरा ना हो पाने की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है। विदेशी संबंध मजबूत बनाने के प्रयास सफल रहेंगे।


Next Story