धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 07 मार्च 2021

Apurva Srivastav
7 March 2021 12:40 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 07 मार्च 2021
x
रविवार 7 मार्च को आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हालांक‍ि इसके साथ ही कुछ राश‍ियों को धन प्राप्ति में बाधाएं बन सकती हैं।

मेष: रविवार 7 मार्च को आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हालांक‍ि इसके साथ ही कुछ राश‍ियों को धन प्राप्ति में बाधाएं बन सकती हैं। लेकिन बजट बनाकर ही अपना धन खर्च करना होगा। तो आइए जान लेते हैं आज का द‍िन आपके ल‍िए कैसा रहेगा जान‍िए ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…

मेष राशि के जातक अपनी ऊर्जा व प्रफुल्लता से कार्यक्षेत्र में आने वाली मुश्किलों को दूर कर पाएंगे। वाद-विवाद की स्थितियों में भी सौम्यता को बनाए रखने का प्रयास करें। अपने अंतर्मन की आवाज पर ही ज्यादा ध्यान दें और उसके अनुरूप फैसला करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। बजट बनाकर ही अपना धन खर्च करें।

वृषभ:
वृष राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में किसी नई विचारधारा के अनुरूप कार्य करेंगे। रूढ़िवादी प्रचलित तरीकों को छोड़कर नई टेक्नोलॉजी का उपयोग लाभदायक सिद्ध होगा। कार्य को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे, परंतु जल्दबाजी में चोट ना लगे, इस बात का भी ध्यान रखें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। परंतु खर्चों की भी अधिकता रहेगी।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को अपने कार्य को पूरा करने के लिए सही प्लानिंग की जरूरत होगी। वरना कार्य पूरे ना हो पाने का मलाल रहेगा। कही सुनी बातों पर विश्वास कर प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। भूमि भवन पर निवेश संभव है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को संयम से काम लेना चाहिए। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बोलचाल में शब्दों के चयन पर जरूर ध्यान दें। गुस्से से पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं और तनाव का असर आपके कार्य पर भी पड़ेगा। प्रॉपर्टी का सौदा लाभकारी रहेगा। कमाई के लिहाज से दिन ठीक-ठाक है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को अभिमान व स्वाभिमान के फर्क को समझना चाहिए। आत्मविश्वास उच्च का रहेगा परंतु अति आत्मविश्वास की वजह से बने बनाए काम आपके बिगड़ सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालने के लिए दबाव बनाने के बजाय प्यार से काम निकलवाने का प्रयास करें। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। खर्चों को पूरा करने के लिए लोन लेने से बचें।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को चुगली करने की आदत से बचना चाहिए, इससे आपके मित्रों के साथ भविष्य के संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा की संभावना है, परंतु यात्रा में मुश्किलें आ सकती है और लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपके प्रयास धन प्रदायक बनेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह से कार्य करें। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
तुला:
तुला राशि के जातकों को अपने काम से काम रखना अच्छा रहेगा। बेवजह दूसरों के विवादों में उलझना आपके लक्ष्य प्राप्ति में बाधा बनेगा। गुप्त योजनाएं बनाने का प्रयास करेंगे। रिसर्च के लिए उपयुक्त समय है। धन संपत्ति के मामलों मे पारिवारिक विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। धन प्राप्ति में बाधाएं बन सकती हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को पुरानी नकारात्मक बातों को सोचकर अपने आज को खराब नहीं करना चाहिए। मनोनुकूल परिणाम प्राप्त ना होने की वजह से निराशा रह सकती है। अत्यधिक विचारों का प्रभाव भ्रम पैदा करेगा। सामूहिक कार्य में विवाद की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ें।
धनु:
धनु राशि के जातकों में आध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षा अनुरूप लाभ होने की संभावना बन रही है। अधीनस्थ कर्मचारियों संबंधी समस्याएं बनी रहेगी। विदेशी संबंध मजबूत बनेंगे। खर्चों के कटौती के प्रयास असफल रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातकों को अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है। मेल मिलाप के प्रयास सफल नहीं रहेंगे। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा। मेहनत अधिक करने के बाद भी प्राप्तियां कम होंगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक अपना काम पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। अधिक भागदौड़ के बाद ही मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को फाइनैंशल मामलों में सतर्क रहना चाहिए। लेन-देन में गड़बड़ी की संभावना बन रही है। आर्थिक लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है।
मीन:
मीन राशि जातकों को किसी की तरह के वाद-विवाद में उलझने से बचना चाहिए। जोश और भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। कामकाज से संबंधित जरूरी पेपर्स को संभालकर रखें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। सूझबूझ से निवेश से लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे।


Next Story