धर्म-अध्यात्म

Dream science: जाने मरे हुए लोगों को बिना कपड़ों के सपने में देखना का संकेत

Sanjna Verma
12 July 2024 12:10 PM GMT
Dream science: जाने मरे हुए लोगों को बिना कपड़ों के सपने में देखना का संकेत
x
Dream science: सपने में कई बार व्यक्ति को अपने वो परिजन दिखाई देते है जो अब इस दुनिया में नहीं है। कई बार ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि आप लगातार उनके बारे में सोच रहे हैं। आप उनकी यादों से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। लेकिन, यदि ऐसे सपने आपको लगातार आते हैं तो फिर आपको सतर्क होने की जरूरत है। Dream science में बताया गया है कि मृत परिजनों का सपने में आना शुभ और अशुभ दोनों की तरह के सकेत देता है। आइए जानते हैं सपने में मरे हुए लोगों का आना किस बात का संकेत है।
सपने में नाराज पूर्वजों को देखना
यदि आपको सपने में अपने पूर्वज नाराज अवस्था में दिखाई देते हैं तो इस तरह के सपनों का अर्थ है कि उस व्यक्ति की कोई इच्छा अधूरी है जो वह आपके जरिए पूरा करना चाहते हैं। साथ ही इस तरह का सपना इस तरफ भी इशारा करते हैं कि आप कुछ गलत कर रहे हैं जो आपके पूर्वजों को पसंद नहीं आ रहा है।
सपने में मृत पिता को देखना
अगर किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार अपने मृत पिता दिखाई दे रही है तो वह आपके कुछ कहना चाहते हैं। उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है तो आपको उसके बारे में सोचने की जरूरत है। वहीं, यदि आप सपने में अपने स्वर्गवासी पिता से बातचीत करते हैं तो यह एक सकारात्मक सपना है। इस तरह के सपनों का अर्थ है कि आपकी लाइफ में बहुत सारी खुशियां आने वाली हैं।
सपने में मृत व्यक्ति को खुश देखना
यदि आपको सपने में मृत व्यक्ति खुश नजर आता है तो इसका मतलब है कि आने वाला समय आपके लिए बहुत ही लकी साबित होने वाला है। इस दौरान आपको कोई बड़ी सफलता भी प्राप्त हो सकती है।
सपने में बिना कपड़ों के मृत व्यक्ति को देखना
यदि आपको सपने में कोई मृत व्यक्ति बिना कपड़ों, चप्पल जूतों के दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि उन्हें इस चीज की जरूरत है। साथ ही इस तरह के सपनों का अर्थ है कि वह अभी संतुष्ट नहीं है। साथ ही इस तरह के सपनों का यह भी अर्थ है उनके श्राद्ध तर्पण में आपसे कोई गलती हो रही है। इसलिए इस तरह के सपने आने पर आपको जरुरमंद लोगों को चीजों का दान करना चाहिए साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा कराएं।
Next Story