लाइफ स्टाइल

life style : जब सपने में दिखाई दें ये प्यारे लगने वाले जानवर

Kavita2
4 July 2024 12:30 PM GMT
life style : जब सपने में दिखाई दें ये प्यारे लगने वाले जानवर
x
Life Style लाइफ स्टाइल : कई बार सपने में हमें अजीबोगरीब चीजें दिखाई देने लगती हैं। Swapna Shastra में माना गया है कि हर सपने का कुछ-न-कुछ मतलब होता है। ऐसे में यदि सपने में आपको प्यारे लगने वाले जानवर जैसे खरगोश या फिर मछली आदि दिखाई देती है, तो स्वप्न शास्त्र में इसका एक खास मतलब माना गया है।
जब दिखे ऐसा खरगोश
यदि आपको सपने में कोई प्यारा-सा खरगोश दिखाई देता है, तो इसका एक खास मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र में इसका अर्थ बताया गया है कि आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने वाली है। इसके साथ ही अगर आप सपने में मरे हुए खरगोश को देखते हैं, तो यह अक अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में तनाव पैदा हो सकता है।
मछली दिखने का अर्थ
मछली देखने में जितनी प्यारी लगती है, सपने में इसके दिखना का अर्थ भी उतना ही खास होता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में मछली देखने का अर्थ है कि आपका कोई अटका हुआ काम जल्द बनने वाला है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में तितली देखना बहुत ही शुभ होता है। इसके अनुसार, आपको अपनी लव लाइफ में अच्छी खबर मिल सकती है। यह आपके प्रेम संबंध में मजबूती आने का भी संकेत हो सकता है। इसका एक अर्थ यह भी माना जाता है कि जीवन में प्रेमी अथवा प्रेमिका का आगमन होगा या फिर शीघ्र विवाह होने का संकेत है।
उड़ते हुए पक्षी को देखना
अगर किसी व्यक्ति के सपने में कोई पक्षी उड़कर उसके हाथ पर आ जाता है, तो इसे अच्छी किस्मत का संकेत माना जाता है। वहीं, अगर आप सपने में घायल पक्षी को देखते हैं, तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में कुछ चीजों का विरोध करना पड़ सकता है।
Next Story