- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Jaya Ekadashi पर न...

x
Jaya Ekadashi ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी व्रत को खास बताया गया है जो कि हर माह में दो बार आती है ऐसे साल में कुल 24 एकादशी व्रत किया जाता है। जो कि भगवान विष्णु को समर्पित होती है इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है और उपवास भी रखा जाता है।
पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है इसे कई अन्य नामों से भी जानते हैं जिसमें अजा और भीष्म एकादशी है। इस एकादशी के दिन पूजा पाठ और व्रत करने से दुखों का निवारण होता है। इस बार जया एकादशी का व्रत 8 फरवरी को किया जाएगा, इस दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना भगवान विष्णु नाराज़ हो सकते हैं और आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है, तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
एकादशी पर न करें ये काम—
आपको बता दें कि जया एकादशी के दिन भूलकर भी झूठ नहीं बोलना चाहिए ऐसा करने से पाप लगता है इस दिन क्रोध करने से बचना चाहिए इसके अलावा इस दिन वाद विवाद या झगड़ा भी नहीं करना चाहिए ऐसा करने से नकारात्मकता प्रभावित होती है।
एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें इस दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से पाप लगता है ऐसे में एकादशी पर मांस मदिरा या लहसुन प्याज का सेवन न करें इसके अलावा एकादशी पर चावल खाने से बचना चाहिए। इस दिन किसी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए इससे दुखों का सामना करना पड़ता है। जया एकादशी के दिन घर आए गरीब को दान जरूर दें उसे खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए।
TagsJaya Ekadashi कामभगवान क्रोधितJaya Ekadashi LustGod is angryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





