भारत

महाकुंभ: प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया, पूजा-अर्चना की

jantaserishta.com
5 Feb 2025 12:05 PM IST
महाकुंभ: प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया, पूजा-अर्चना की
x
देखें वीडियो.
प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र पहन रखे थे। हाथ और गले में रुद्राक्ष की कई मालाएं थीं। मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई।
स्नान के बाद पीएम ने सूर्य को अर्घ्य दिया। करीब 5 मिनट तक मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की। इसके बाद संगम नोज पर गंगा पूजन किया। गंगा को दूध अर्पित किया। मोदी के संगम स्नान के दौरान सीएम योगी भी साथ रहे। पीएम करीब ढाई घंटे प्रयागराज में रहेंगे। वह साधु-संतों से मुलाकात कर सकते हैं।
इससे पहले, मोदी का विमान बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पीएम डीपीएस के हैलिपैड पहुंचे। यहां से उनका काफिला अरैल के VIP घाट पहुंचा। वहां से सीएम योगी के साथ बोट से संगम पहुंचे।
श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसलिए पीएम मोदी बमरौली एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से अरैल पहुंचे थे। वहां से वे बोट से संगम आए। PM के दौरे को देखते हुए मेले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।
54 दिन में PM का महाकुंभ का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 13 दिसंबर को आए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story