धर्म-अध्यात्म

शुक्रवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीज

Khushboo Dhruw
15 Sep 2023 4:13 PM GMT
शुक्रवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीज
x
हिंदू धर्म के अनुसार मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है, इस दिन कुछ उपाय करने से घर में धन की वृद्धि होती है। शुक्रवार के दिन हर घर में माता लक्ष्मी की विशेष पूजा भी की जाती है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं तो आप लक्ष्मीजी को नाराज कर देते हैं और इस वजह से घर में पूजा-पाठ करने के बावजूद दरिद्रता बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन कुछ चीजें खरीदना शुभ नहीं होता है। अगर आप शुक्रवार के दिन यह वस्तु खरीदकर घर लाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी और घर की सुख-समृद्धि खत्म हो जाएगी। तो आइए आपको भी बताते हैं कि शुक्रवार के दिन क्या खरीदने से बचना चाहिए।
शुक्रवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीज
– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन न तो पैसे दें और न ही लें। इस दिन किसी से पैसा उधार लेने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इस दिन किसी को पैसे भी न दें।
-शुक्रवार के दिन खाना पकाने का कोई भी बर्तन न खरीदें। इस दिन पूजा पाठ का सामान खरीदना भी वर्जित है।
– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई भी काम नहीं करना चाहिए। इस काम को करने से नुकसान भी होता है।
– शुक्रवार के दिन किसी से चीनी न लें और न ही खरीदें। सफेद वस्तु का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, अगर आप शुक्रवार के दिन चीनी खरीदते हैं तो इससे कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है।
इन चीजों के अलावा शुक्रवार के दिन सौंदर्य, साज-सज्जा, संगीत और कला से जुड़ी चीजें भी खरीदना शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन ऐसी वस्तुएं घर लाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Next Story