धर्म-अध्यात्म

वैशाख पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

Apurva Srivastav
13 May 2024 7:59 AM GMT
वैशाख पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न
x
नई दिल्ली : हर माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस बार वैशाख माह में पूर्णिमा 23 मई को है। धार्मिक मत है कि इस दिन गंगा स्नान, पूजा और जप-तप करने से जीवन की सभी समस्या दूर होती है और घर में सुख- समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वैशाख पूर्णिमा पर विशेष चीजों का दान करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से जातक को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
इन चीजों का करें दान
वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़े, भोजन और दक्षिणा का दान करें। मान्यता है कि ये सभी चीजों का दान करने से जातक को धन की प्राप्ति होगी और धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
इसके अलावा वैशाख पूर्णिमा पर गर्मी का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे में सत्तू, जल आदि चीजों का दान करें। मान्यता है कि इस माह में जल की सेवा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर गौ दान करना अधिक फलदायी होता है।
पशु-पक्षियों के लिए भोजन और जल की विशेष व्यवस्था करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद कन्याओं को खीर खिलाएं।
वैशाख पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 22 मई को शाम 06 बजकर 47 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 23 मई को 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा का पर्व 23 मई को मनाया जाएगा।
Next Story