धर्म-अध्यात्म

क्या आप जानते है बांसुरी से जुड़े नियम

Khushboo Dhruw
5 Jun 2023 3:34 PM GMT
क्या आप जानते है बांसुरी से जुड़े नियम
x
वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता हैं इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के तरीके के बारे में बताया गया हैं जिसके अनुसार चलने से व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होती हैं लेकिन इन नियमों की अनदेखी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
जिस तरह धार्मिक तौर पर बांसुरी को महतवपूर्ण माना जाता हैं ठीक उसी तरह वास्तुशास्त्र में भी इसका अपना महत्व हैं वास्तु की मानें तो श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी को घर की सही दिशा और स्थान पर रखने से सुख समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होने लगता हैं। साथ ही साथ बिगड़े काम भी बनने लग जाते हैं तो आज हम आपको वास्तु अनुसार घर में बांसुरी रखने से जुड़े नियम बता रहे हैं जो आपकी हर परेशानी को दूर कर सकते हैं तो आइए जानते हैं।
बांसुरी से जुड़े नियम—
अगर आप घर के सदस्यों के बीच प्रेम और उल्लास की भावना पैदा करना चाहते हैं तो ऐसे में आप बांसुरी को घर की उस जगह पर रखें जहां सबकी नजर इस पर पड़ें। ऐसा करने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। घर में लकड़ी की बांसुरी रखने से भगवान कृष्ण का वहां वास होता हैं जिससे धन वैभव और ऐश्वर्य की कभी कमी नहीं होती हैं।
अगर आपको लंबे वक्त से किसी कार्य में सफलता हासिल नहीं हो रही हैं या फिर बार बार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा हैं तो ऐसे में आप श्रीकृष्ण की बांसुरी को कार्यस्थल की छत पर टांग दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से हर काम बिना बाधा के पूर्ण हो जाएंगे। अगर अच्छी सेहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप बांसुरी को कमरे के दरवाजे के उपर या फिर सिरहाने रख सकते हैं ऐसा करने से आपको लाभ जरूर मिलेगा।
Next Story