- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chandra Grahan के अशुभ...
धर्म-अध्यात्म
Chandra Grahan के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए करें यह काम
Tara Tandi
11 March 2025 4:58 PM IST

x
Chandra Grahan ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण बताया गया हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगना देवताओं पर संकट का समय माना जाता है। इस दौरान कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने की मनाही होती हैं। साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण इस बार 14 मार्च दिन शुक्रवार को लगेगा।
इसी दिन हिंदुओं का प्रमुख पर्व होली भी मनाया जाएगा। ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण में अगर कुछ कार्यों को किया जाए तो इसके अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है तो ऐसे में हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ कार्य बता रहे हैं जिन्हें करने से चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ेगा, तो आइए जानते हैं।
चंद्र ग्रहण पर जरूर करें यह काम—
महादेव चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करते हैं और शिव को ही चंद्रमा का स्वामी माना गया है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान महादेव की विधिवत पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता आपको प्रभावित नहीं करेगी। चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना भी उत्तम माना जाता है। ऐसे में आप चंद्र देव के मंत्र ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से लाभ की प्राप्ति होती है।
चंद्र ग्रहण के दौरान अगर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, अन्न और धन आदि का दान किया जाए तो घर परिवार में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है साथ ही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते को तोड़कर अपने पास रख लें। माना जाता है कि ऐसा करने से आप नकारात्मक प्रभावों से बचे रहेंगे। इसके अलावा भोजन और जल में भी तुलसी का पत्ता डाल दें। ऐसा करने से चीजें अशुद्ध नहीं होंगी।
TagsChandra Grahanअशुभ प्रभावोंबचने कामinauspicious effectswork to avoidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





