छत्तीसगढ़

स्कूल-कॉलेजों में उड़े होली के गुलाल, रंगे स्टूडेंट्स

Nilmani Pal
11 March 2025 3:04 PM IST
स्कूल-कॉलेजों में उड़े होली के गुलाल, रंगे स्टूडेंट्स
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में होली की छुट्टियों में कॉलेज बंद होने के पहले ही स्टूडेंट्स पर त्योहार की मस्ती छा गए। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को SBR कॉलेज की छात्राओं के बीच देखने को मिला। कॉलेज के मैदान में DJ लगाकर छात्र-छात्राएं रंग-गुलाल उड़ाकर जमकर थिरकते नजर आए। स्टूडेंट्स की मस्ती का वीडियो भी सामने आया है। इसमें छात्र-छात्राएं डीजे पर थिरकते हुए रंग और गुलाल से सराबोर दिख रहे हैं।

होली के पहले स्कूल-कॉलेजों की अब छुट्‌टी शुरू होने वाली है। ऐसे में कॉलेज के स्टूडेंट्स घर जाने से पहले होली की मस्ती में नजर आ रहे हैं। अलग-अलग स्कूल-कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स रंग-गुलाल खेलते दिख रहे हैं। वहीं, शहर के कॉलेजों में होली पर्व पर डीजे लगाकर छात्र-छात्राएं डांस करते हुए रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं।

एसबीआर कॉलेज के स्टूडेंट्स सोमवार को कैंपस में रंग गुलाल उड़ाते नजर आए। यहां छात्र-छात्राओं ने कैंपस में ही होली मिलन का आयोजन किया, जिसमें कॉलेज के मैदान में डीजे लगाकर छात्र-छात्राएं थिरकते हुए मस्ती में डांस कर रहे थे।

Next Story