धर्म-अध्यात्म

आज अपरा एकादशी पर कर लें ये खास उपाय, होती है हर मनोकामना पूरी

Renuka Sahu
26 May 2022 3:12 AM GMT
Do this special remedy on Apara Ekadashi today, every wish is fulfilled
x

फाइल फोटो 

ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशीी कहा जाता है। इसे अचला एकादशी के नाम से भी जानते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशीी कहा जाता है। इसे अचला एकादशी के नाम से भी जानते हैं। एकादशी तिथि गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। गुरुवार व एकादशी तिथि दोनों ही भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। इस मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु की पूजा व व्रत करने के साथ ही कुछ खास उपाय करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही भक्त की मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। जानिए अपरा एकादशी पर किन उपायों को करने से खाली नहीं होता घर का भंडार-

अपरा एकादशी पर करें ये खास उपाय-
1. अपरा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ को जल चढ़ाने के साथ घी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। सुख-समृद्धि मिलने के साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।
2. एकादशी के दिन घर के किसी कोने में एक दीपक जलाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा होती है।
3. अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए।
4. अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का शंख से जलाभिषेक करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
5. अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाना चाहिए। इसमें तुलसी की एक पत्ती जरूर रखनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
6. अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, गुड़ और चने की दाल का भोग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
7. अपरा एकादशी इस साल गुरुवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में जातकों को दोगुना लाभ मिलेगा। भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

Next Story