धर्म-अध्यात्म

नौकरी में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय

Khushboo Dhruw
6 Dec 2023 2:02 PM GMT
नौकरी में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय
x

वास्तु उपाय : कभी-कभी आप देख सकते हैं कि व्यक्ति के अनुभव और मेहनत के बाद भी भी उन्हें वह दर्जा और अधिकार हासिल नहीं हो पाता, जिसके वे हकदार हैं। इस वजह से लोग हमेशा परेशान रहते है। बार बार कितनी भी मेहनत कर लो तरक्की नहीं मिलती है . वहीँ कार्यस्थल पर भी बार झगड़ा होता रहता है जिसका असर काम पर भी पड़ता है। लेकिन आप इसे वास्तु उपाय से ठीक कर सकते है जानिए कौन से है वो वास्तु उपाय :

1 सबसे पहले अपने कार्यस्थल पर भगवान की एक छोटी सी मूर्ति स्थापित करें. काम शुरू करने से पहले भगवान से अच्छे और सकारात्मक दिन के लिए प्रार्थना करें।

2 अपने कार्यस्थल पर हरे कपड़ों का अधिक प्रयोग करें। इससे काम बढ़ेगा और अन्य लाभ भी होंगे।

3 गाय को प्रतिदिन हरा चारा या गुड़, घी और चने खिलाएं। ऐसा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।

4 रोज सुबह स्नान के बाद माथे और नाभि पर केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से काम में वृद्धि होती है।

5 ऑफिस का काम करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो।

6 पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से नौकरी में तरक्की मिलती है।

7 प्रतिदिन 31 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से ऑफिस का तनाव दूर हो जाएगा और नौकरी में लगातार सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा।

8 प्रतिदिन सुबह या रविवार को भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इस जल पर पीले अक्षत, काले तिल और लाल फूल चढ़ाएं। इससे सूर्य मजबूत होगा और सभी बाधाएं दूर होंगी।

Next Story