धर्म-अध्यात्म

Janmashtami की रात कर लें ये खास उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

Tara Tandi
25 Aug 2024 10:48 AM GMT
Janmashtami की रात कर लें ये खास उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर
x
Janmashtami ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी को बहुत ही खास माना गया है जो कि भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी शुभ दिन पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जिसे देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी के तौर पर जाना जाता है इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना और व्रत का विधान होता है।
मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से प्रभु का आशीर्वाद मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है इस साल यह पर्व 26 अगस्त दिन सोमवार को देशभर में मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है मान्यता है कि इस दिन बाल गोपाल की पूजा करने से जीवन के दुखों का अंत हो जाता है साथ ही अगर जन्माष्टमी की रात कुछ आसान उपायों को किया जाए तो आर्थिक तंगी व संतान से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी की रात कर लें ये उपाय—
ज्योतिष अनुसार जन्माष्टमी की रात्रि 12 बजे व्रत खोलने के बाद भगवान कृष्ण को अपने हाथ से बना हुआ माखन मिश्री का भोग जरूर लगाएं। माखन मिश्री का भोग प्रभु को प्रिय है। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं जिससे संतान संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा कृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि 12 बजे सबसे पहले शंख बजाएं।
फिर दक्षिणावर्ती शंख में पंचामृत भरकर उससे श्री कृष्ण का अभिषेक करें। बाद में उन्हें प्रिय चीजों का भोग अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, समृद्धि, धन धान्य, खुशहाली, वैभव और सफलता हासिल होती है।
Next Story