धर्म-अध्यात्म

Chandra Gochar : मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए करें ये उपाय

Kavita2
25 Jun 2024 11:53 AM GMT
Chandra Gochar :  मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए करें ये उपाय
x
Chandra Gochar : ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है। कुंडली में चंद्रमा Moon in horoscope मजबूत होने से जातक सदैव प्रसन्नचित्त रहता है। साथ ही सभी शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है। कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर जातक मानसिक रूप से परेशान रहता है। साथ ही माता जी की सेहत भी अच्छी नहीं रहती है। इसके लिए कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं। कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए विशेष उपाय करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जातक सोमवार और शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद सफेद वस्त्र धारण करें। इसके बाद निकटतम मंदिर में जातक कच्चे दूध, दही या पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव मंत्रों का जप करें। अगर आप भी मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें।
चंद्र राशि परिवर्तन Moon Sign Changes
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 26 जून को देर रात 01 बजकर 49 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 28 जून तक रहेंगे। इसके पश्चात, कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव सवा दो दिनों तक एक राशि में रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं।
कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए रोजाना स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से गाय के शुद्ध दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही मानसिक तनाव से निजात मिलती है।
सनातन धर्म eternal religion में दान का विशेष महत्व है। चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। आप चावल, चीनी, दूध, दही, सफेद वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए चांदी से निर्मित कछुए की अंगूठी धारण कर सकते हैं। इस उपाय को करने से मन प्रसन्न रहता है। साथ ही शुभता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अगर आप चंद्र देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन संध्याकाल में आचमन कर जल में सफेद रंग का पुष्प डालकर चंद्र देव को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से चंद्र देव की कृपा बरसती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।
Next Story