धर्म-अध्यात्म

घर में इस तरह से बिल्कुल न लगाएं मनी प्लांट, नहीं तो होगा नुकशान

Subhi
7 Jun 2022 3:19 AM GMT
घर में इस तरह से बिल्कुल न लगाएं मनी प्लांट, नहीं तो होगा नुकशान
x
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का विशेष महत्व है। इसे घर में लगाने से सुख-संपन्नता आती है। इसी कारण इसे धन का पौधा कहा जाता है। मनी प्लांट जहां आर्थिक स्थिति को सही करने में मदद करता है।

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का विशेष महत्व है। इसे घर में लगाने से सुख-संपन्नता आती है। इसी कारण इसे धन का पौधा कहा जाता है। मनी प्लांट जहां आर्थिक स्थिति को सही करने में मदद करता है। वहीं कुछ गलतियां करने में यह नुकसान का कारण बन जाता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप सुख-समृद्धि के साथ रहेंगे।

किसी को न दें मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा किसी को भी नहीं देना चाहिए। क्योंकि इससे शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है जिसके कारण घर की बरकत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

रात के समय न छुएं

वास्तु के मुताबिक, रात के समय मनी प्लांट को नही छूना चाहिए और न ही पानी डालना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है।

न रखें आसपास की जगह गंदी

मनी प्लांट घर की नकारात्मक ऊर्जा को निकालकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए कभी भी मनी प्लांट की पत्तियां और आसपास की जगह को गंदा न रखें। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसी पत्तियां तुरंत दें हटा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे में अगर पीली पत्तियां हो गई हैं तो इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि इसका सदस्यों की तरक्की और घर की बरकत पर बुरा असर पड़ता है।

ऐसे न रखें मनी प्लांट

मनी प्लांट का पौधा बेल की तरह होता है जो बहुत ही तेजी से बढ़ता है। वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट को जमीन में बिल्कुल नहीं छूना चाहिए। ऐसा होने पर व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा मनी प्लांट को किसी चीज से बांधकर ऊपर की ओर चढ़ाएं।

इस जगह पर न रखें मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को कभी भी घर के बाहर नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस पौधे पर किसी दूसरे व्यक्ति की नजर नहीं पड़नी चाहिए। क्योंकि कई लोगों की नजर खराब होती है। ऐसे में मनी प्लांट सूख जाता है।


Next Story