धर्म-अध्यात्म

घर के आँगन में न लगाएं ये पौधे

Apurva Srivastav
13 Jan 2023 12:45 PM GMT
घर के आँगन में न लगाएं ये पौधे
x
आपको घर के आंगन में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कुछ मान्यताओं के अनुसार कांटेदार पौधे घर में नकारात्मकता लाते

ऐसे कई पौधे हैं जो आप अपने घर पर लगाते होंगे जैसे तुलसी का पौधा, गेंदा आदि। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के अंदर तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है। लेकिन ऐसे कई पौधे हैं जो आपको घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों को न लगाने के पीछे कई सारे कारण भी हैं। आज हम आपको इस लेख में उन सभी पौधों के बारे में बताएंगे जो आपको अपने घर के आंगन में नहीं लगाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन सभी पौधों के बारे में।


1)कांटेदार पौधे
आपको घर के आंगन में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कुछ मान्यताओं के अनुसार कांटेदार पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं और तमाम परेशानियों की वजह बनते हैं। घर के अंदर कैक्टस और नागफनी जैसे पौधे लगाना अशुभ माना जाता है।

2)इमली

आपको घर के आगंन में कभी भी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इमली का पेड़ लगाने से घर में बीमारियां पनपती हैं। इसके अलावा आपसी संबंधों में खटास आती है, जिससे घर का माहौल खराब होता है।(इस गमले में लगाएं तुलसी का पौधा, हर मौसम में होगी अच्छी ग्रोथ)

साथ ही नकारात्मक शक्तियों का असर भी इस पेड़ की वजह से बढ़ता है। बोनसाई और मेहंदी के पौधे भी घर में लगाने से घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

3)पीपल
वैसे तो इस पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इसके पौधे को कभी भी घर नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे धन हानि होती है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि पीपल की जड़े दूर तक फैलती हैं और ऐसे में घर की दीवारों को ये नुकसान पहुंचा सकती हैं। इश कारण से इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए।
4)खजूर
आपको घर के आंगन में खजूर का पौधा नहीं लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए अगर आपके घर में यह पौधा है तो आपको उसे घर के बाहर लगा देना चाहिए।

5)मदार का पौधा
कई लोग मदार का पौधा घर में लगाते हैं लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के अंदर इस पौधे को लगाना सही नहीं माना जाता है। आपको बता दें कि जिन पौधों से दूध निकलता है उन्हें परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का कारण माना जाता है। इसलिए आपको यह पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए।

Next Story