धर्म-अध्यात्म

पूजा घर में ना रखें ये चीजें

Neha Yadav
19 Sep 2023 4:22 PM GMT
पूजा घर में ना रखें ये चीजें
x
हिंदू धर्म: हिंदू धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में पूजा पाठ और ध्यान के लिए एक छोटा सा मंदिर जरूर होता है यहां पर सभी देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित होती है इसे पूजा घर के नाम से भी जाना जाता है मान्यता है कि रोजाना मंदिर में पूजा पाठ करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख शांति बनी रहती है।
वास्तुशास्त्र में घर के पूजन स्थल को लेकर कई नियम बताए गए हैं साथ ही यह भी जानकारी दी गई हैं कि घर के मंदिर में किन चीजों को रखना अशुभ माना जाता है इन्हें रखने से दुख दरिद्रता और परेशानियां आती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
पूजा घर में ना रखें ये चीजें—
वास्तुशास्त्र की मानें तो घर के मंदिर में भूलकर भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए इसे अशुभ माना गया हैं ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य पैदा होता है साथ ही जीवन के कष्टों का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पूजन स्थल पर एक ही भगवान की एक से अधिक प्रतिमा रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से सुख शांति प्रभावित होती है और परेशानियां आती है। धार्मिक कार्यों व पूजा पाठ में चालव का प्रयोग अक्षत के तौर पर किया जाता है इसे बेहद शुभ माना गया हैं लेकिन भूलकर भी मंदिर में टूटे हुए चावल नहीं रखने चाहिए और ना ही भगवान को चढ़ाने चाहिए ऐसा करने से जीवन में दुख दरिद्रता और समस्याएं पैदा होती है आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
पूजा में भगवान को चढ़ाएं जाने वाले पुष्पों को अधिक समय तक नहीं रखना चाहिए मान्यता है कि सूखे फूलों को मंदिर में रखने से नकारात्मकता फैलती है जो गृह क्लेश को बढ़ावा देती है। इसी लिए इसे तुरंत ही हटा लेना चाहिए। इसके अलावा पूजा स्थल फटी हुई धार्मिक पुस्तों को भी नहीं रखना चाहिए इसे तुरंत ही हटा देना चाहिए।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta