धर्म-अध्यात्म

ज्योतिष एवं वास्तु के अनुसार ये चीजे बिस्तर में न रखे

Apurva Srivastav
2 Jun 2023 10:34 PM IST
ज्योतिष एवं वास्तु के अनुसार ये चीजे बिस्तर में न रखे
x
जब हम सोते हैं तो पहली बात की हमारा सिरहाना ऐसा होना चाहिए जो हमारी गर्दन को सही रखे, ज्यादा मुलायम या सख्त न हो। इसी प्रकार सिरहाने के आसपास में ऐसी वस्तुएं नहीं रखना चाहिए जिससे हमारे दिमाग पर इसका नकारात्मक असर पड़ता हो और ज्योतिष एवं वास्तु के अनुसार ऐसी चीजें भी नहीं होना चाहिए जो हमारी जीवन में परेशानी खड़ी कर दें।
1. मशिनरी या इलेक्ट्रॉनिक चीजें : जैसे घड़ी, मोबाइल, फोन, लैपटॉप, टीवी, वीडियो गेम, फ्रीज आदि। इनसे निकलने वाली किरणें सेह‍त और मानसिकता दोनों के लिए घातक है।
2. बटुआ : सिरहाने पर्स, वॉलेट या बटुआ नहीं रखें क्योंकि यह आपके बेवजह के खर्च बढ़ा सकता है।
3. रस्सी या जंजीर : वास्तु के अनुसार, रस्सी और जंजीर से मनुष्य के कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं और उसके काम बिगड़ते हैं।
4. ओखली : पलंग या बिस्तर के नीचे या सिरहाने ओखली रखने से रिश्तों में तनाव आता है और व्यक्ति सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा लगाने के बजाय व्यर्थ के विवादों में पड़ता है।
5. अखबार, किताब या मैगजीन: अखबार और मैगजीन जैसी चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है और जीवन में नकारात्मकता और अशुभता बढ़ाती है।
6. दर्पण : सिरहाने या बिस्तर के सामने दर्पण रखने से दांपत्य जीवन में तनाव पैदा होता है।
7. तेल : तेल की शीशी, बोतल या डब्बा रखने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
8. जूते चप्पल : पलंग या बिस्तर के पास या सिरहाने जूते-चप्पल रखकर सोने से जीवन में नकारात्मकता फैलती है।
9. पानी की बोतल : सिरहाने प्लास्टिक या कांच की ऐसी बोतल जिसमें पानी भरा हो सिरहाने रखने से मानसिक रोग या तनाव होता है। तांबे के लोटे में जल भरकर रख सकते हो।
10. सोने चांदी के गहनें : सोने या चांदी के गहने सिरहाने रखने से मनुष्य का भाग्य कमजोर होता है। लोहे का सामान भी नहीं रखते हैं।
Next Story