धर्म-अध्यात्म

वैशाख अमावस्या पर न करें ये कार्य, धनवान भी हो जाता है कंगाल

Khushboo Dhruw
6 May 2024 6:38 AM GMT
वैशाख अमावस्या पर न करें ये कार्य, धनवान भी हो जाता है कंगाल
x
नई दिल्ली : वैशाख महीने के दौरान आने वाली अमावस्या को बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जितना हो सके उतना धार्मिक कार्य करना चाहिए। हालांकि यह दिन पवित्र नदियों में स्नान, गृह दोष निवारण, पितरों का तर्पण और दान आदि के लिए शुभ माना जाता है।वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ ऐसे कार्य हैं, जिन्हें गलती से भी नहीं करना चाहिए, तो आइए उनके बारे में जानते हैं -
वैशाख अमावस्या 2024 डेट
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 07 मई, 2024 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजकर 40 पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 08 मई बुधवार सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए वैशाख अमावस्या 8 मई बुधवार को मनाई जाएगी और दर्श अमावस्या 7 मई को।
वैशाख अमावस्या पर न करें ये कार्य
अमावस्या के दिन शराब और मांस के सेवन से बचना चाहिए।
इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए।
अमावस के दिन झाड़ू खरीदने से बचना चाहिए, इससे लक्ष्मी माता नाराज होती हैं।
इस दौरान अपने बाल व नाखून काटने से बचना चाहिए।
अमावस्या के दिन सिर पर तेल लगाना भी वर्जित माना गया है।
इस दिन शुभ कार्य जैसे- शादी, गृहप्रवेश, मुंडन आदि कार्यों से बचना चाहिए।
इस दिन ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्य करना चाहिए।
इस तिथि पर महिलाओं का अपमान करने से भी बचना चाहिए।
वैशाख अमावस्या मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।
Next Story