- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- मंगलवार को भूलकर भी न...
धर्म-अध्यात्म
मंगलवार को भूलकर भी न करें ये काम, आपके जीवन में हो सकता है अमंगल
Sarita
13 Jun 2022 11:15 AM IST

x
फाइल फोटो
हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है. मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में हफ्ते (Week) का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है. मंगलवार (Tuesday) का दिन बजरंगबली को समर्पित है. इस दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) पूजा-अर्चना करने से, व्रत रखने से और कुछ नियमों का पालन करने से वे प्रसन्न होते हैं. हनुमान जी (Lord Hanuman) सारे संकटों को दूर करने वाले और सारी मनोकामनाएं पूरी करने वाले भगवान हैं. लेकिन इस दिन वर्जित बताए गए काम करने से जिंदगी मुसीबतों से घिर सकती है.
मंगलवार को न खाएं नमक
ऐसे लोग जो भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए मंगलवार का व्रत करते हैं, उन्हें इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. चाहे फलाहार करें या एक समय भोजन करें, दोनों ही स्थिति में नमक न खाएं.
मंगलवार को न करें हवन
भगवान की कृपा पाने के पूजा-पाठ और हवन किए जाते हैं लेकिन कभी भी मंगलवार के दिन हवन नहीं करना चाहिए. यह अशुभ होता है.
न सफेद मिठाई खरीदें और न खाएं
मंगलवार के दिन कभी भी सफेद या दूध से बनी मिठाईयां न खरीदें. यदि मिठाई दान कर रहे हैं तो मिठाई खुद न खाएं. वरना दान का फल नहीं मिलता है.
लोहा न खरीदें
मंगलवार के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदें. ऐसा करना जिंदगी में संकटों को दावत देना है.
बाल-नाखून न काटें
धर्म-शास्त्रों से लेकर ज्योतिष तक में मंगलवार को बाल-नाखून न काटने की सख्त मनाही की गई है. बाल-नाखून काटने के लिए बुधवार, शुक्रवार के दिन सर्वश्रेष्ठ होते हैं.
लाल रुमाल रखने से मिलेगी बरसेगी कृपा
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन अपने पास लाल रंग का रुमाल या कपड़ा रखें. इसके अलावा हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इससे सारी परेशानियां दूर होंगी और जिंदगी में खुशियां आएंगी.
Next Story





