धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिन न जलाएं अगरबत्ती

Apurva Srivastav
21 Feb 2023 10:36 PM IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिन न जलाएं अगरबत्ती
x
अगरबत्ती बांस से बनी होती है। इसलिए रविवार और मंगलवार के दिन बांस नहीं जलाना चाहिए

हिंदू धर्म में देवी-देवता की पूजा करते समय सिंदूर, फूल, माला, नैवेद्य, फल, अक्षत, चंदन से लेकर अगरबत्ती, धूप बत्ती जलाते हैं। हर एक चीज का अपना अलग-अलग महत्व है। कुछ पूजा सामग्री देवी-देवता से समर्पित होते हैं। लेकिन एक चीज है जो सभी देवी-देवता के समक्ष इस्तेमाल की जाती है। वह है अगरबत्ती। आमतौर पर अगरबत्ती का इस्तेमाल अधिकतर घरों में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगरबत्ती को सप्ताह के हर एक दिन नहीं जलाना चाहिए। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगरबत्ती किस दिन नहीं जलानी चाहिए और इसे जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

इस दिन न जलाएं अगरबत्ती
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंगलवार और रविवार के दिन पूजा के समय अगरबत्ती नहीं जलाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन अगरबत्ती जलाने से सुख-समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
अगरबत्ती बांस से बनी होती है। इसलिए रविवार और मंगलवार के दिन बांस नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से संतान के ऊपर भी बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही परिवार में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।
अगरबत्ती न जलाएं, तो बेहतर है
वास्तु शास्त्र , धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बांस को वंश का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि बांस को कभी नहीं जलाना चाहिए। इससे वंश की वृद्धि पर नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही पितृदोष लगता है। इसलिए कोशिश करें कि बांस से बनी हुई अगरबत्ती को न जलाएं, तो बेहतर है।
पड़ता है भाग्य पर बुरा असर
फेंगशुई के अनुसार, बांस जलाने से भाग्य पर बुरा असर पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने के साथ हर व्यक्ति की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।
अगरबत्ती की बजाय करें धूपबत्ती का इस्तेमाल
शास्त्रों के अनुसार, अगरबत्ती के बदले आप चाहे तो धूपबत्ती जला सकते हैं। क्योंकि इसमें बांस का इस्तेमाल नहीं होता है।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyAstrologyताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story