- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Diwali 2025 Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Diwali 2025 Upay: दीपावली पर दीए के नीचे रखें ये खास वस्तु, साल भर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Sarita
18 Oct 2025 6:38 AM IST

x
Diwali 2025 Upay: दिवाली हिंदू धर्म के सबसे शुभ और मुख्य त्योहारों में से एक है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस रात देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आती हैं और वहां धन, सौभाग्य व खुशहाली का वरदान देती हैं। कहा जाता है कि यदि इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो मां लक्ष्मी विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं और अपार समृद्धि का आशीर्वाद देली हैं।
Diwali 2025: दिवाली पर घी या तेल किसका दीपक जलाना है शुभ ?
Diwali 2025: दिवाली की तारीख को लेकर न हो कन्फ्यूज, यहां जानें धनतेरस से भाई-दूज की डेट और शुभ मूहर्त
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का खास उपाय:
वैदिक परंपराओं के अनुसार दीपक को सीधे फर्श पर नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि यदि दीपक के नीचे कोई पवित्र वस्तु रखी जाए, तो इससे देवी लक्ष्मी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति, सफलता और समृद्धि का वास होता है।
दीपक रखने का नियम:
सनातन धर्म में जलता हुआ दीपक अग्नि देव का प्रतीक है। जिस प्रकार किसी भी देवता को आदरपूर्वक ऊँचे स्थान पर स्थापित किया जाता है, उसी तरह दीए को भी सम्मानपूर्वक रखना चाहिए। दीए के नीचे चावल, हल्दी या अनाज जैसी शुभ वस्तुएं रखना मंगलकारी माना गया है।
अक्षत :
हिंदू रीति-रिवाजों में अक्षत (चावल) को पूर्णता, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। हर पूजा में इसका उपयोग आवश्यक होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से चावल का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है, जो धन और ऐश्वर्य के कारक हैं। दीपक के नीचे थोड़ी सी अक्षत रखने से शुक्र का सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है, जिससे आर्थिक प्रगति और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है।
हल्दी से बढ़ती है शुभता:
हल्दी को अत्यंत पवित्र माना गया है और इसमें स्वयं मां लक्ष्मी का वास बताया गया है। यह सौभाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रतीक है। विशेष रूप से साबुत हल्दी की गांठ शुभ मानी जाती है। दीपक जलाने से पहले यदि चावल के ऊपर थोड़ी हल्दी रखी जाए, तो यह घर से नकारात्मकता दूर करके समृद्धि को आकर्षित करती है।
धन का प्रतीक सिक्का मां लक्ष्मी की कृपा को स्थायी बनाने वाला माना गया है। दिवाली की रात दीपक के नीचे एक रुपया या कोई भी सिक्का रखने से धन का प्रवाह स्थिर रहता है। धातु से बने सिक्के शक्ति और स्थायित्व के सूचक हैं। पूजा पूरी होने के बाद उस सिक्के को अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखने से पूरे वर्ष आर्थिक उन्नति बनी रहती है।
TagsDiwaliUpayदीपावलीवस्तुमां लक्ष्मीकृपा DiwaliRemediesItemGoddess LakshmiBlessings जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





