- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Dharma: गहरी आएगी नींद...
धर्म-अध्यात्म
Dharma: गहरी आएगी नींद और सुबह के समय रहेंगे तरोताजा, बस सोने से पहले कर लें 5 मंत्रों का जप
Sarita
7 Feb 2026 8:50 AM IST

x
Dharma: वर्तमान समय में भागती दौड़ती जिंदगी के चलते कई लोगों को अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी नींद बार-बार टूटती है और साथ ही बुरे सपने भी लोगों को परेशान करते हैं। ऐसे में आपको सोने से पूर्व कुछ मंत्रों का जप करने से फायदा मिल सकता है। इन मंत्रों का जप करने से आपका मन शांत होता है और नींद न आने की समस्या से आपको मुक्ति मिलती है, साथ ही सुबह के समय आपको ताजगी के साथ उठते हैं। आज हम आपको इन्हीं मंत्रों के बारे में जानकारी देंगे।
सोने से पहले करें इन मंत्रों का जप :
1. ॐ गं गणपतये नमः।
गणेश भगवान को समस्त विघ्न बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। इसलिए सोने से पूर्व आपको गणेश जी के इस मंत्र का जप करना चाहिए, ऐसा करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है और अच्छी नींद आती है।
2. हं हनुमते नमः।
हनुमान जी के इस मंत्र का जप उन लोगों को करना चाहिए जिनको बुरे सपने आते हैं या सोते समय डर का अनुभव होता है। इस मंत्र का जप करने से नकारात्मकता आपसे दूर होती है और आपको गहरी नींद आती है। साथ ही सुबह के समय आप तरोताजगी के साथ उठते हैं। (डर और
3. या देवी सर्वभूतेषु निद्रा-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
मां भगवती के इस मंत्र का जप करने से आपके जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं और साथ ही आपको अच्छी नींद भी आती है। यह मंत्र सोते समय आपके आसपास एक सुरक्षा कवच बनाता है जिससे किसी भी तरह की नकारात्मकता आपके पास नहीं आती।
4. ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।
सोने से पूर्व गायत्री मंत्र का जप करना भी बेहद शुभ माना गया है। गायत्री मंत्र का जप करने से नींद के साथ ही आपको हर क्षेत्र में सफलता भी अर्जित होती है। वहीं मां गायत्री आपकी मनोकामनाओं को भी पूरा करती हैं।
5. ॐ
सोने से पहले 'ॐ' का उच्चारण करने से भी आपके मन की चंचलता दूर होती है और गहरी नींद आपको आती है। 'ॐ' का उच्चारण करने से आपके ज्ञान और विवेक में भी वृद्धि देखने को मिलती है।
TagsDharmaसुबहतरोताजा5 मंत्रोंजपDharmamorningrefreshed5 mantraschanting जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





