धर्म-अध्यात्म

Dharma : सपने में दिखें ये चीजें, तो जल्द होगी धन की बारिश

Sarita
27 Feb 2026 9:04 AM IST
Dharma : सपने में दिखें ये चीजें, तो जल्द होगी धन की बारिश
x
Dharma : स्वप्न शास्त्र के बारे में अगर आपको बताएं तो यह एक प्राचीन विद्या है जिसमें हमें सपनों का अर्थ बताया गया है. स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में हम जिस भी चीज को देखते हैं उसका कोई खास अर्थ जरूर होता है. कई बार ये सपने जीवन में होने वाले पॉजिटिव बदलावों के बारे में सूचित करते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि यह हमारे जीवन में आने वाली परेशानियों की तरह इशारा करते हैं. हमारे इसी स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे खास सपनों का जिक्र मिलता है जो अगर आपको दिखे, तो ये इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि जल्द आपके जीवन में पैसों का आना शुरू होने वाला है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं सपने में दिखने वाली इन्हीं चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से|
अशोक का पेड़ दिखना:
अगर आपको सपने में अशोक का पेड़ दिख रहा है, तो स्वप्न शास्त्र में इसे काफी ज्यादा शुभ माना गया है. सपने में इस पेड़ को दिखना मतलब जल्द आपके घर में पैसों, सुख-शांति, समृद्धि और मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है|
मां लक्ष्मी और शिवलिंग का दिखना:
मां लक्ष्मी को धन की देवी के नाम से भी जाना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको अपने सपने में मां लक्ष्मी और एक शिवलिंग साथ में दिखे तो इससे शुभ और कुछ हो ही नहीं सकता है. सपने में इनका दिखना मतलब जल्द आपको पैसों की प्राप्ति होने वाली है. मान्यताओं के अनुसार सपने में मां लक्ष्मी का दिखना पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म होने की तरफ इशारा करते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि आप जल्द धनवान बनने वाले हैं|
देवी-देवता या मंदिर का दिखना:
स्वप्न शास्त्र की अगर मानें तो अगर सपने में देवी-देवता दिखे या फिर मंदिर दिखे, तो यह भी एक शुभ संकेत होता है. सपने में इनका दिखना मतलब आपके जीवन से जल्द हर तरह के दुखों का अंत होने वाला है. इसके अलावा इन चीजों का सपने में दिखना मतलब आपको जल्द पैसों की प्राप्ति होने वाली है|
Next Story