- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- धार: बुधवार, 9 जुलाई...
धर्म-अध्यात्म
धार: बुधवार, 9 जुलाई को रहेगा मूल नक्षत्र और ब्रह्म योग, इन उपायों को करने से दूर होंगी सभी बाधाएं
Sarita
9 July 2025 9:37 AM IST

x
धार: बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। 09 जुलाई को बुधवार के दिन मूल नक्षत्र और ब्रह्म योग भी रहेगा। इसलिए इस बुधवार के दिन आप भगवान गणेश के कुछ उपायों के साथ ही केतु को प्रसन्न करने के उपाय भी आजमा सकते हैं। इन उपायों को करने से आपके जीवन की कई विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और जीवन सही दिशा में चलने लगता है। आइए विस्तार से जान ले ते हैं इन उपायों के बारे में।
बुधवार के उपाय :
अगर आप किसी भी तरह की मुसीबत से छुटकारा पाना चाहते है तो आज मूल नक्षत्र में आपको श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही उनके वक्रतुण्ड मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- वक्र तुण्डाय हुं। ये छः अक्षर का मंत्र है। आपको इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए। बुधवार के दिन इस प्रकार श्री गणेश की साधना करने से आपको हर प्रकार की मुसीबत से छुटकारा मिलेगा।
अगर आप अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य के लिये परेशान रहते हैं, तो दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये घर में कुत्ता पालें। अगर कुत्ता न पाल सकें, तो कुत्ते को रोटी खिलाएं। बुधवार के दिन ऐसा करने से आपकी संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके अलावा अगर आपकी कोई संतान नहीं है, तो आपको जल्द ही संतान सुख की भी प्राप्ति होगी।
केतु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये बुधवार के दिन दो पत्थर के टुकड़े लें। अब उन दोनों पत्थरों को अलग-अलग दो रंगों से रंग दें। इस प्रकार रंगने के बाद एक पत्थर के टुकड़े को बहते जल में प्रवाहित कर दें और दूसरे पत्थर के टुकड़े को आजीवन अपने पास रखें। अगर किसी वजह से आपके पासे रखा पत्थर खो जाये, तो फिर से एक पत्थर का टुकड़ा लेकर, उसे दो रंग में रंगकर अपने पास रख लें। दूसरी बार आपको पानी में पत्थर बहाने की जरूरत नहीं है। बुधवार के दिन ऐसा करने से आपको निश्चित रूप से केतु के शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि को बनाये रखना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन केले का फल लेकर अपने लड़के को या अपने लड़के समान किसी अन्य बच्चे को या अपने भतीजे या भांजे को खाने के लिये दें। बुधवार के दिन इनमें से किसी भी एक को केले का फल खिलाने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
अगर आप अपने जीवन की गति को निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिये बुधवार के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, सबसे पहले अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। फिर अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। बुधवार के दिन मस्तक पर केसर का तिलक लगाने से आपके जीवन की गति निरंतर बनी रहेगी।
अगर आप चाहते है की जीवन में सब मंगलमय हो और खुशियां आपके द्वार पर खड़ी रहे, इसके लिये बुधवार के दिन हाथी के दो खिलौने लाकर, उन्हें साफ पानी से धोकर घर में पूजा के मंदिर में रखें और उनके आगे तिल के तेल का एक दीपक जलायें। बुधवार के दिन इस ऐसा करने से आपके जीवन में आनंद, मंगल की वृद्धि होगी।
अगर आपके जीवन में मिठास की जगह खटास ने ले ली है, तो जीवन में खटास को दूर करने के लिये और रिश्तों में मजबूती लाने के लिये आज स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर श्री गणेश के मन्दिर में जाकर चढ़ाएं। बुधवार के दिन ऐसा करने से आपके जीवन से खटास दूर होगी और रिश्तों में मजबूती आयेगी।
अगर आप ऑफिस में सीनियर्स या बॉस के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले श्री गणेश भगवान के चरणों को छूकर प्रणाम करें और वहीं भगवान के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान गणेश के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- श्री गणेशाय नम:। बुधवार के दिन ऐसा करने से ऑफिस में सीनियर्स या बॉस के साथ आपका बेहतर ताल-मेल बनेगा।
अगर आप अपने कार्यों में परिवार का सहयोग पाना चाहते हैं, तो अपने परिवार का सहयोग पाने के लिये बुधावार के दिन आपको केतु के इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। केतु का मंत्र इस प्रकार है-'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:।' बुधवार के दिन केतु के इस मंत्र का जाप करने से आपको अपने कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने कार्यों को और भी बेहतर तरीके से कर पायेंगे और आपको उसमें सफलता भी प्राप्त होगी।
अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आज घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर आप तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा-सा घी और थोड़ी पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मन्दिर में दान कर दें। बुधवार के दिन ऐसा करने से नौकरी से संबंधित जो भी परेशानी आपको झेलनी पड़ रही है, उससे आपको जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
अगर आपकी संतान आपकी कोई बात नहीं मानती और वो हर काम में अपनी मनमानी चलाते हैं, तो अपनी संतान को अपने फेवर में करने के लिये और संतान से संबंधित अन्य शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये बुधवार के दिन किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर कम्बल का दान करें। अगर कम्बल काले और सफेद रंग का हो तो और भी अच्छा है। बुधवार के दिन मन्दिर या धर्मस्थल पर कम्बल दान करने से आपकी संतान आपके फेवर में होगी और आपकी हर बात मानने लगेगी।
अगर आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं, तो बुधवार को स्नान आदि के बाद आपको भगवान श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही श्री गणेश के इस मंत्र का108 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'गं गणपतये नमः'। बुधवार के दिन आपको इस मंत्र का एक माला, यानी जाप करना चाहिए और मंत्र जाप के बाद भगवान को दुर्वा की गांठ अर्पित करनी चाहिए।
Tagsधारबुधवारमूल नक्षत्रब्रह्म योगउपायोंदूरबाधाएंDharWednesdayMool NakshatraBrahma Yogaremediesremoveobstacles जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





