- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Dhanteras Upay: धनतेरस...
धर्म-अध्यात्म
Dhanteras Upay: धनतेरस पर करें नमक के ये आसान उपाय, धन से जुड़ी हर समस्या का होगा अंत
Sarita
18 Oct 2025 6:56 AM IST

x
Dhanteras Upay: धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन धार्मिक क्रियाकलापों के साथ ही वास्तु के कुछ उपाय करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आज हम आपको धनतेरस के दिन किए जाने वाले वास्तु के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों को करने से आपका आर्थिक पक्ष सुधरता है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
धनतेरस पर नमक के उपाय :
धनतेरस के दिन आपको घर के मुख्य द्वार पर नमक मिश्रित पानी का छिड़काव करना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो इस उपाय को करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। यह आसान सा उपाय आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता लेकर आता है। साथ ही घर के लोगों के बीच संतुलन बना रहता है।
धनतेरस की सुबह आपको घर में नमक मिश्रित पानी का पोछा भी अवश्य लगाना चाहिए। यह आसान सा उपाय घर में मौजूद नकारात्मकता को दूर करने में कारगर साबित होता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो यह उपाय करने से ग्रहों का बुरा असर भी आपके ऊपर से कम होता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बरसे तो धनतेरस की शाम को नमक की खरीदारी भी आपको करनी चाहिए। इस दिन नमकर खरीदने से मां लक्ष्मी कृपा बरसाती हैं और धन-धान्य की आपको प्राप्ति होती है।
इन उपायों के अलावा नमक से जुड़ी कुछ खास बातें भी आपको पता होनी चाहिए। धनतेरस के दिन आपको गलती से भी किसी से नमक उधार नहीं लेना चाहिए और ना ही किसी को नमक उधार में देना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो धन की देवी लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं और आपके जीवन में धन की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
TagsDhanterasधनतेरसनमकउपायधनसमस्याअंतDhanterassaltremedymoneyproblemend जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





