धर्म-अध्यात्म

Dhanteras का त्योहार, यहां जानें तारीख और समय

Tara Tandi
13 Sep 2024 5:07 AM GMT
Dhanteras ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन धनतेरस को बहुत ही खास माना जाता है जो कि दिवाली से पहले पड़ता है धनतेरस से ही दिवाली की शुरुआत मानी जाती है। धनतेरस का त्योहार हिंदूओं का प्रमुख पर्व होता है जिसमें भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और धन्वंतरि की पूजा की जाती है मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने से धन लाभ की प्राप्ति होती है तो वही भगवान धन्वंतरिक की पूजा अर्चना से आरोग्य का वरदान मिलता है।
पंचांग के अनुसार धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। और इसके अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को नकर चौदस और उसके अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी।
धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से 13 गुना वृद्धि होती है ऐसे में अधिकतर लोग सोना, चांदी, बर्तन, वाहन आदि की खरीदारी करते हैं तो आज हम आपको धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं।
धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। वही धनतेरस की पूजा रात में करने का महत्व होता है इसलिए 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल धनतेरस पर पूजन का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 30 मिनट से रात 8 बजकर 12 मिनट तक है।
Next Story