छत्तीसगढ़

दूसरी महिला संग जिंदगी बिताने पत्नी की हत्या, रेलवे कर्मी पति पर FIR दर्ज

Nil dhankar
13 Sept 2024 8:52 AM IST
दूसरी महिला संग जिंदगी बिताने पत्नी की हत्या, रेलवे कर्मी पति पर FIR दर्ज
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। बिहार के पटना जिला अंतर्गत ग्राम करौता निवासी राहुल राज ने अपनी बहन के साथ मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहन अंजिला सिन्हा की शादी पटना जिला अंतर्गत आलम बिगहा निवासी मनोज पासवान के साथ 2012 में हुई थी। उनकी बहन के चार बच्चे हुए। chhattisgarh news

जीजा मनोज पासवान उनकी बहन को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। इसके बाद भी राहुल ने 2021 में अपनी बहन को जीजा के पास नर्स कालोनी बिलासपुर स्थित मकान में पहुंचा दिया। इसके करीब सात-आठ महीने बाद उनकी बहन का फोन आया। इसमें अंजिला ने बताया कि मनोज ने उसके पेट को राड से मार दिया है। तबीयत बिगड़ने के कारण अंजिला खुद ही जाकर अस्पताल में भर्ती हो गई थी।

बहन के तबीयत की जानकारी होने पर राहुल 11 अप्रैल को रेलवे अस्पताल पहुंचे। तब उनकी बहन ने बताया कि मनोज ने पेट के पास आपरेशन वाली जगह को राड से मार दिया। इसके बाद वह घर छोड़कर चला गया। उसने यह भी बताया कि पति मनोज पासवान का दूसरी महिला से संबंध है। इसके बाद एक बार फिर तबीयत बिगड़ने पर अंजिला अस्पताल में भर्ती हुई। इलाज के दौरान उसने वीडियो बनाकर अपने साथ ज्यादती के संबंध में बताया। इसके कुछ ही दिन बाद 25 जुलाई को अंजिला की अपोलो में इलाज के दौरान मौत हो गई। राहुल की शिकायत पर पुलिस ने रेलवे कर्मी मनोज पासवान के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story