- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Dhan Laxmi Potli:...
धर्म-अध्यात्म
Dhan Laxmi Potli: दिवाली पर क्यों बनाई जाती है धनलक्ष्मी पोटली, जानिए इसके अंदर क्या-क्या रखा जाता है
Sarita
20 Oct 2025 12:58 PM IST

x
Dhan Laxmi Potli: दिवाली का दिन मां लक्ष्मी की अराधना से जुड़ा हुआ है। ऐसे में हर कोई इस दिन अपने-अपने तरीके से माता को प्रसन्न करने के उपाय करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली का एक उपाय ऐसा है जिससे माता शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं। ये उपाय है धन लक्ष्मी पोटली। बता दें दीपों के त्योहार पर धन लक्ष्मी पोटली बनाने का विशेष महत्व माना जाता है। चलिए जानते हैं क्य़ा होती है धनलक्ष्मी पोटली और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की पड़ती है जरूरत।
धनलक्ष्मी पोटली की सामग्री :
5 गोमती चक्र
5 कौड़ियां
पीली सरसों
अक्षत
कुमकुम
2 कमल गट्टा
कलावा
5 इलायची
चांदी का सिक्का
500 का नोट
धनिया
5 लौंग
1 सुपारी
1 हल्दी साबुत
धन लक्ष्मी पोटली कैसे तैयार करें:
सबसे पहले एक लाल कपड़ा लें। फिर ऊपर दी गई सभी सामग्रियों को एक-एक करके इस कपड़े में रखते जाएं। फिर कपड़े को अच्छे से बांध लें। दिवाली पूजन के समय इस पोटली को जरूर रखें। फिर अगले दिन पोटली को घर की तिजोरी या जहां भी आप पैसा रखते हैं वहां रख दें। कहते हैं इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
TagsDhan LaxmiPotliदिवालीधनलक्ष्मी पोटलीDhan Laxmi PotliDiwaliDhan Laxmi Potli जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





