धर्म-अध्यात्म

इस तिथि को पड़ रही है आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी, नवंबर तक नहीं होंगे शुभ कार्य

Renuka Sahu
16 Jun 2022 3:09 AM GMT
Devshayani Ekadashi of Ashadh month is falling on this date, auspicious work will not be done till November
x

फाइल फोटो 

देवशयनी एकादशी से देव सो जाते हैं। देवशयनी एकादशी के साथ 10 जुलाई से भगवान विष्णु चार माह की निंद्रा में चले जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देवशयनी एकादशी से देव सो जाते हैं। देवशयनी एकादशी के साथ 10 जुलाई से भगवान विष्णु चार माह की निंद्रा में चले जाएंगे। इसके साथ चातुर्मास शुरू हो जाएंगा। इसके बाद चार महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। नवंबर तक देवउठनी एकादशी से शुभ कार्य होंगे। इस एकादशी से अगले चार महीने के लिए भगवान विष्णु विश्राम करते हैं। इन दिनों को चातुर्मास कहा जाता है। इसमें मांगलिक काम रुक जाते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है।इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा। एकादशी तिथि का प्रारंभ 9 जुलाई शाम 4 बजकर 39 मिनट पर होगा और एकादशी तिथि का समापन 10 जुलाई 2 बजकर 13 मिनट पर होगा।
Next Story