- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Devshayani Ekadashi:...
धर्म-अध्यात्म
Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी पर करें तुलसी के ये 3 उपाय, भगवान विष्णु देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Sarita
3 July 2025 12:26 PM IST

x
Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी को हिंदू धर्म के प्रमुख दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन से सृष्टि के पालन हार चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास की शुरुआत होती है। साल 2025 में 6 जुलाई के दिन देवशयनी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा तो करते ही हैं साथ ही तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से भी इस दिन आपको लाभ होता है। तुलसी के ये उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में।
देवशयनी एकादशी पर तुलसी का पास जलाएं दीपक :
भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है इसलिए देवशयनी एकादशी के दिन आपको तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। साथ ही तुलसी के पौधे की 3 या 7 बार आपको परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की कई समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि, आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इस दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें और ना ही तुलसी पर जल चढ़ाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि एकादशी के दिन माता तुलसी भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखती हैं।
अगर आप देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी पर लाल रंग की चुनरी चढ़ाती हैं तो आपके पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस उपाय को करने से मानसिक शांति भी आपको प्राप्त होती है। तुलसी पर लाल चुनरी आप सुबह के समय अर्पित कर सकते हैं। लाल चुनरी अर्पित करने के बाद आपको तुलसी की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए। यह उपाय न केवल भगवान विष्णु बल्कि माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न करता है। इस उपाय को करके आपके जीवन की आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।
इस उपाय से पूरी होंगी मनोकामनाएं:
देवशयनी एकादशी के दिन आपको तुलसी पर कलावा बांधना चाहिए। यह उपाय आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है। जब आपकी मनोकामना की पूर्ति हो जाए तो आपको इस कलावे को खोल देना चाहिए और उसके बाद इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।
Next Story





