धर्म-अध्यात्म

2023 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, मिलेगी अपार सफलता

Renuka Sahu
8 July 2022 2:08 AM GMT
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। बीते 12 अप्रैल को गुरु ने अपनी स्वराशि मीन में गोचर किया था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। बीते 12 अप्रैल को गुरु ने अपनी स्वराशि मीन में गोचर किया था। इस राशि में वे अगले एक साल तक रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति हर एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इस पूरे एक साल में वे तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे और आर्थिक उन्नति पहुंचाएंगे।

वृषभ- गुरु के मीन राशि में प्रवेश करते ही वृषभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरु हो चुके हैं। आने वाले एक साल तक गुरु ग्रह आपको जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आएंगे। करियर में आपको तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
मिथुन- मिथुन राशि वालों को करियर में तरक्की मिलने के प्रबल आसार हैं। सैलरी में बढ़ोतरी के साथ करियर में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को साझेदारी के काम में मुनाफा होगा। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है।
कर्क- कर्क राशि वालों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हर काम में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। यात्रा करने के योग बनेंगे। कारोबारियों के लिए गुरु ग्रह बेहद लाभकारी रहेगा। शत्रुओं पर जीत मिलेगी।
Next Story