- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Deepak ke Upay: आषाढ़...
धर्म-अध्यात्म
Deepak ke Upay: आषाढ़ अमावस्या पर करें दीपक से ये उपाय, मां लक्ष्मी भर देंगी आपका खजाना
Sarita
16 Jun 2025 7:20 AM IST

x
Deepak ke Upay: आषाढ़ अमावस्या को दर्श अमावस्या भी कहते हैं, जो कि पितरों को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस साल आषाढ़ अमावस्या 25 जून को मनाई जाएगी. अगर आप इस दिन दीपक के कुछ खास उपाय अपनाते हैं, तो आपके घर में सुख-समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में अगर आप भी माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो आषाढ़ अमावस्या पर दीपक के ये उपाय जरूर करें|
अमावस्या के दिन कौन सा दीपक जलाना चाहिए?
आषाढ़ अमावस्या के दिन चौमुखी दीपक जलाना शुभ माना जाता है. अमावस्या पर चौमुखी दीपक जलाने से पितर प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा, अमावस्या पर तेल का दीपक भी जलाया जा सकता है. आषाढ़ अमावस्या पर आप नीचे दिए गए आसान उपाय अपना सकते हैं|
पितरों के लिए:- आषाढ़ अमावस्या के दिन दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है|
घर में सुख-शांति के लिए:- आषाढ़ अमावस्या पर घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में दीपक जलाएं. इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति का वास होता है|
घर में बरकत के लिए:- आषाढ़ अमावस्या की रात को किचन में घी का दीपक जलाएं. अमावस्या पर किचन में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा की कृपा मिलती है, जिससे घर में हमेशा अन्न में बरकत बनी रहती है|
पितृ दोष निवारण के लिए:- आषाढ़ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ऐसा माना जाता है कि अमावस्या पर पीपल के नीचे दीपक जलाने से पितृ दोष दूर होता है|
धन-धान्य की वृद्धि के लिए:- आषाढ़ अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए. वास्तु की मानें तो इस दिन घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है|
नकारात्मकता दूर करने के लिए:- आषाढ़ अमावस्या की शाम घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है|
Next Story





