धर्म-अध्यात्म

18 मार्च 2023 का दैनिक राशिफल

Apurva Srivastav
17 March 2023 7:03 PM GMT
18 मार्च 2023 का दैनिक राशिफल
x
आज 18 मार्च 2023, शनिवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज भगवान विष्णु को समर्पित पापमोचनी एकादशी (Papmochani Ekadashi 2023) व्रत रखा जाएगा। आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 17 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से शुरु होकर आज सुबह 11 बजकर 13 मिनट तक है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। मित्र या भाई या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। अपनों से तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। झगड़ा-विवाद से बचें। व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय हो सकता है। जिससे तन व मन प्रभावित होगा।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि के भटकाव से अपना ही अहित कर सकते हैं। भावुकता में नियंत्रण रखें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
वाणी पर संयम रखें। विष योग के कारण रिश्तों में तनाव व टकराव की स्थिति आ सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।-

सोर्स : दैनिक जागरण

Next Story