धर्म-अध्यात्म

अभी कुंभ राशि वालों पर चल रहा शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए उन्हें मोक्ष कब मिलेगा

Renuka Sahu
1 Dec 2023 5:26 AM GMT
अभी कुंभ राशि वालों पर चल रहा शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए उन्हें मोक्ष कब मिलेगा
x

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता और फल प्रदाता माना जाता है। शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। शनि के राशि बदलते ही कुछ राशियों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव शुरू हो जाता है। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव व्यक्ति के कर्मों के आधार पर अच्छा या बुरा हो सकता है। वर्तमान में कुंभ, मीन और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। कुंभ राशि के लिए शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो गया है। क्या आप जानते हैं कुंभ राशि वालों को शनि के प्रकोप और साढ़ेसाती के प्रभाव से कब मुक्ति मिलेगी?

कुंभ राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी, 2020 से शुरू हो गई है। कुंभ राशि के लोग शनि की महादशा से 3 जून, 2027 को मुक्त हो जाएंगे और कुंभ राशि के लोग 23 फरवरी, 2028 को शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे, जब शनि मार्गी हो जाएंगे। इस प्रकार कुम्भ राशि के जातक 23 फरवरी 2028 को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्त हो जायेंगे।

वर्तमान में कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का चल रहा दूसरा चरण- शनि की साढ़ेसाती को कष्टकारी माना गया है। दूसरे चरण के दौरान जातक को मानसिक, शारीरिक व आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। इस अवधि में रिश्तों में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है। सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है।

शनि की साढ़ेसाती के होते हैं तीन चरण- शनि की साढ़ेसाती तीन चरण की होती है। वर्तमान में मीन राशि वालों पर पहला चरण, कुंभ राशि वालों पर दूसरा और मकर राशि वालों पर तीसरा चरण चल रहा है। जबकि कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। शनि ढैय्या ढाई साल की होती है।

शनि उपाय- शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को किसी शनि मंदिर जाकर शनि दर्शन दर्शन करने चाहिए। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

Next Story