धर्म-अध्यात्म

घर में सकारात्‍मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है तांबे का सूर्य

Apurva Srivastav
2 May 2023 3:56 PM GMT
घर में सकारात्‍मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है तांबे का सूर्य
x
घर की नकारात्‍मकता को दूर करने के लिए तांबे का सूर्य वास्‍तु के प्रमुख उपायों में से एक माना जाता है। तांबे की प्‍लेट पर सूर्य की जैसी आकृति बनी होती है। जिसे तांबे का सूर्य कहा जाता है। कहा जाता है कि यदि घर में उचित दिशा और स्थान पर तांबे का सूर्य लगाया जाए तो घर से नकारात्मकता दूर होता है। तांबे का सूर्य लगाने से सकारात्‍मक प्रभाव बढ़ता है। साथ ही यह करियर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि इसे घर में कहां लगाना चाहिए। साथ ही इसको लगाने से क्या फायदा होता है।
फायदा
तांबे से बना सूर्य घर में लगाने से यह आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।
अग आप वास्तु के नियमों के अनुसार इसे घर या ऑफिस में लगाते हैं तो सभी स्थानों पर आपका मान-सम्मान होगा।
यह प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध बेहतर करवाएगा।
कहा जाता है कि सूर्य में आकर्षम क्षमता प्रबल होती है। इसको लगाने से प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले लोग आपकी ओर आकर्षित होने लगते हैं।
क्रिएटिव कार्य से जुड़े लोगों को तांबे का सूर्य विशेष लाभ पहुंचाता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच मधुर संबंध बनते हैं।
व्‍यवसायी, सरकारी अधिकारी और कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को घर में तांबे का सूर्य जरूर लगाना चाहिए।
घर में कहां लगाएं
यदि आपके घर में पूर्व दिशा की ओर कई रास्ता या खिड़की नहीं है तो तांबे के सूर्य को आप पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। इससे घर के वास्तुदोष भी दूर होते हैं। तांबे का सूर्य लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
वहीं अगर घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में है तो दरवाजे पर बाहर की तरफ तांबे का सूर्य लगाना चाहिए। इससे आपके घर में धन-संपदा आने लगती है। इसको इस तरह से लगाएं कि घर में प्रवेश के दौरान यह नजर आए।
इसके अलावा आप ऑफिस में भी इसे लगा सकते हैं। ऑफिस में पूर्व दिशा की दीवार पर तांबे का सूर्य लगाने से करियर में तरक्की होने लगती है।
करियर के लिए फायदेमंद
वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर आप सूर्य की किरणों के सामने नहीं खड़े हो पाते हैं। ऐसे में तांबे के सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। तांबे के सूर्य को आप घर या ऑफिस में कहीं भी लगा सकते हैं। इससे मिलने वाली ऊर्जा आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करने के साथ ही सही रास्‍ता दिखाती है।
Next Story