धर्म-अध्यात्म

हथेली पर बना शंख योग होता हैं बेहद शुभ

Khushboo Dhruw
22 Aug 2023 2:01 PM GMT
हथेली पर बना शंख योग होता हैं बेहद शुभ
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने होते हैं जिनका हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं ज्योतिष अनुसार इन रेखाओं और आकृतियों का अध्ययन करके व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान की जा सकती हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर कई तरह की शुभ अशुभ रेखाएं बनती हैं जिनमें शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और सफलता की ओर इशारा करती हैं तो वहीं अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों व कष्टों का संकेत देती है।
रेखाओं के अलावा जातक की हथेली पर कई योग बनते हैं जिनमें शंख योग को बेहद ही शुभ माना जाता हैं कहते हैं कि अगर किसी जातक की हथेली पर यह योग निर्मित होता हैं तो व्यक्ति भाग्यशाली कहलाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाले इसी शुभ योग के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
हथेली पर बना शंख योग होता हैं बेहद शुभ—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर शंख योग का निर्माण होता हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता हैं जब जातक की हथेली में शुक्र पर्वत अच्छा हो और वहां से कोई रेखा निकलते हुए शनि पर्वत और दूसरी रेखा सूर्य पर्वत पर जाकर मिलती हैं तो ऐसी स्थिति में शंख योग का निर्माण होता हैं।
जिन लोगों की हथेली पर यह योग बनता हैं उन्हें जीवन में सभी भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती हैं शंख योग जातक को धन की कमी नहीं होने देता हैं ऐसे लोगों को कम प्रयासों में ही सफलता हासिल होती हैं। अगर किसी की हथेली पर यह योग बना हुआ हैं तो इन लोगों को समाज में खूब मान सम्मान मिलता हैं साथ ही साथ परेशानियों में भी अधिक नहीं पड़ना पड़ता है।
Next Story