धर्म-अध्यात्म

होलिका दहन के समय करे इन मंत्रो का जाप

Khushboo Dhruw
6 March 2023 6:42 PM GMT
होलिका दहन के समय करे इन मंत्रो का जाप
x
प्रत्येक साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है
हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है. होलिका दहन पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद किया जाता है. इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है. होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने साथ शुभ मुहूर्त पर होलिका का दहन करने का विधान है. होलिका दहन में जौ, चावल, गन्ना, बताशा, चावल और कंडे समेत कई चीजों को अर्पित किया जाता है. इसके अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन के समय कुछ मंत्रों का जाप करना शुभ बताया गया है. चलिए हम आपको बताएंगे होलिका दहन के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए.
होलिका दहन का सही समय और तारीख (Holika Puja Time 2023)
होलिका दहन 2023 की सही तारीख 7 मार्च (Holika Dahan 2023 Date) को है. द्रिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6: 24 बजे से रात 8: 51 बजे तक है. होलिका दहन मंगलवार, 7 मार्च 2023 को है जिसका मुहूर्त 6 बजकर 24 मिनट है और दहन करने की अवधि 2 घंटे 27 मिनट की ही है. भद्रा पुंछा का समय 6 मार्च की देर रात 12 बजकर 1 मिनट AM से सुबह 4 बजकर 11 मिनट तक है. ऐसे में 7 मार्च के ब्रह्म में होलिका दहन किया जा सकता है जो कि सटीक समय है. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 6 मार्च 2023 की शाम 4.17 बजे से 7 मार्च की शाम 6.09 बजे तक है. रंगों से होली 8 मार्च को खेली जाएगी.
होलिका पूजन मंत्र
-होलिका के लिए मंत्र- ॐ होलिकायै नम:
-परमभक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र- ॐ प्रह्लादाय नम:
-भगवान नरसिंह के लिए मंत्र- ॐ नृसिंहाय न
अगर आप होलिका दहन कुछ चीजें अर्पित कर रहे हैं तो ऐसे में इस मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है.
होलिका भस्म का मंत्र
यदि आप होलिका दहन हो जाने के बाद उसकी भस्म को अपने माथे में लगा रहे हैं, तो इस मंत्र का जाप करें.
वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।
Next Story