धर्म-अध्यात्म

चैत्र नवरात्रि के दौरान करें मां दुर्गा के 108 नामों का जाप, सुखों की होगी प्राप्ति

Khushboo Dhruw
8 April 2024 3:20 AM GMT
चैत्र नवरात्रि के दौरान करें मां दुर्गा के 108 नामों का जाप,  सुखों की होगी प्राप्ति
x
नई दिल्ली : हिंदू धर्म के सबसे पावन त्योहारों में से एक चैत्र नवरात्रि। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपाता तिथि से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। साल 2024 में चैत्र नवरात्रि का त्योहार 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है और इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। यह नौ दिवसीय त्योहार देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है, जो शक्ति, साहस और विनाश की देवी हैं। माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इन नौ दिनों तक भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, 9 दिनों तक व्रत रखते हैं इसके अलावा तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। अगर आप भी चैत्र नवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं तो आपको माता दुर्गा की पूजा के दौरान उनके 108 नाम का मंत्र का जाप करना चाहिए।
मां दुर्गा के 108 नाम
1. ॐ श्रियै नमः
2. ॐ उमायै नमः
3. ॐ भारत्यै नमः
4. ॐ भद्रायै नमः
5. ॐ शर्वाण्यै नमः
6. ॐ विजयायै नम
7. ॐ जयायै नमः
8. ॐ वाण्यै नमः
9. ॐ सर्वगतायै नमः
10. ॐ गौर्यै नमः
11. ॐ वाराह्यै नमः
12. ॐ कमलप्रियायै नमः
13. ॐ सरस्वत्यै नमः
14. ॐ कमलायै नमः
15. ॐ मायायै नमः
16. ॐ मातंग्यै नमः
17. ॐ अपरायै नमः
18. ॐ अजायै नमः
19. ॐ शांकभर्यै नमः
20. ॐ शिवायै नमः
21. ॐ चण्डयै नमः
22. ॐ कुण्डल्यै नमः
23. ॐ वैष्णव्यै नमः
24. ॐ क्रियायै नमः
25. ॐ श्रियै नमः
26. ॐ ऐन्द्रयै नमः
27. ॐ मधुमत्यै नमः
28. ॐ गिरिजायै नमः
29. ॐ सुभगायै नमः
30. ॐ अंबिकायै नमः
31. ॐ तारायै नमः
32. ॐ पद्मावत्यै नमः
33. ॐ हंसायै नमः
34. ॐ पद्मनाभसहोदर्यै नमः
35. ॐ अपर्णायै नमः
36. ॐ ललितायै नमः
37. ॐ धात्र्यै नमः
38. ॐ कुमार्यै नमः
39. ॐ शिखवाहिन्यै नमः
40. ॐ शांभव्यै नमः
41. ॐ सुमुख्यै नमः
42. ॐ मैत्र्यै नमः
43. ॐ त्रिनेत्रायै नमः
44. ॐ विश्वरूपिण्यै नमः
45. ॐ आर्यायै नमः
46. ॐ मृडान्यै नमः
47. ॐ हींकार्यै नमः
48. ॐ क्रोधिन्यै नमः
49. ॐ सुदिनायै नमः
50. ॐ अचलायै नमः
51. ॐ सूक्ष्मायै नमः
52. ॐ परात्परायै नमः
53. ॐ शोभायै नमः
54. ॐ सर्ववर्णायै नमः
55. ॐ हरप्रियायै नमः
56. ॐ महालक्ष्म्यै नमः
57. ॐ महासिद्धयै नमः
58. ॐ स्वधायै नमः
ॐ. स्वाहायै नमः
60. ॐ मनोन्मन्यै नमः
61. ॐ त्रिलोकपालिन्यै नमः
62. ॐ उद्भूतायै नमः
63. ॐ त्रिसन्ध्यायै नमः
64. ॐ त्रिपुरान्तक्यै नमः
65. ॐ त्रिशक्त्यै नमः
66. ॐ त्रिपदायै नमः
67. ॐ दुर्गायै नमः
68. ॐ ब्राह्मयै नमः
69. ॐ त्रैलोक्यवासिन्यै नमः
70. ॐ पुष्करायै नमः
71. ॐ अत्रिसुतायै नमः
72. ॐ गूढ़ायै नमः
73. ॐ त्रिवर्णायै नमः
74. ॐ त्रिस्वरायै नमः
75. ॐ त्रिगुणायै नमः
76. ॐ निर्गुणायै नमः
77. ॐ सत्यायै नमः
78. ॐ निर्विकल्पायै नमः
79. ॐ निरंजिन्यै नमः
80. ॐ ज्वालिन्यै नमः
81. ॐ मालिन्यै नमः
82. ॐ चर्चायै नमः
83. ॐ क्रव्यादोप निबर्हिण्यै नमः
84. ॐ कामाक्ष्यै नमः
85. ॐ कामिन्यै नमः
86. ॐ कान्तायै नमः
87. ॐ कामदायै नमः
88. ॐ कलहंसिन्यै नमः
89. ॐ सलज्जायै नमः
90. ॐ कुलजायै नमः
91. ॐ प्राज्ञ्यै नमः
92. ॐ प्रभायै नमः
93. ॐ मदनसुन्दर्यै नमः
94. ॐ वागीश्वर्यै नमः
95. ॐ विशालाक्ष्यै नमः
96. ॐ सुमंगल्यै नमः
97. ॐ काल्यै नमः
98. ॐ महेश्वर्यै नमः
99. ॐ चण्ड्यै नमः
100. ॐ भैरव्यै नमः
101. ॐ भुवनेश्वर्यै नमः
102. ॐ नित्यायै नमः
103. ॐ सानन्दविभवायै नमः
104. ॐ सत्यज्ञानायै नमः
105. ॐ तमोपहायै नमः
106. ॐ महेश्वरप्रियंकर्यै नमः
107. ॐ महात्रिपुरसुन्दर्यै नमः
108. ॐ दुर्गापरमेश्वर्यै नमः
मां दुर्गा के 108 नामों का महत्व
मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। यह जाप नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता लाता है। इससे मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है। यह जाप स्वास्थ्य, धन और समृद्धि प्रदान करता है। मां दुर्गा के 108 नामों का जाप मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
मां दुर्गा के 108 नामों का जाप कैसे करें
1. सबसे पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
2. पूजा स्थान को साफ करके गंगाजल छिड़कें।
3. मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
4. दीप, धूप, नैवेद्य और फूल अर्पित करें।
5. इसके बाद शांत बैठकर मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करें।
6. आप माला का उपयोग करके या बिना माला के भी जाप कर सकते हैं।
7. जाप करते समय ध्यान कायम रखें और मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो जाएं।
Next Story