धर्म-अध्यात्म

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को लगेगा साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, भारत के इन शहरों में दिखेगा

Sarita
7 Sept 2025 6:27 AM IST
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को लगेगा साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, भारत के इन शहरों में दिखेगा
x
Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण का 7 सितंबर, रविवार को लगने वाला है. यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा के दिन यह ग्रहण लगेगा. इस चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से पूर्ण रूप से छिप जायेगा. इस दौरान जब सूरज की रोशनी पृथ्वी के वातावरण से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती है, तो चंद्रमा का केवल वही हिस्सा चमकता है. इस वजह से चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे ब्लड मून कहते हैं|
इस खग्रास चंद्र ग्रहण घटना की कुल अवधि 1 घंटा, 21 मिनट और 27 सेकंड तक रह सकती है|
भारत में ग्रहण का समय:
भारत में साल 2025 में लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण नजर आ सकता है. नई दिल्ली के समय के अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी, जो 7 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा. भारत में लगने वाले ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 2 सेकेंड रहेगी|
उपच्छाया से पहला स्पर्श रात 8 बजकर 59 मिनट रहेगा.
प्रच्छाया से पहला स्पर्श रात 9 बजकर 58 मिनट रहेगा.
खग्रास की शुरुआत रात 11 बजकर 01 मिनट रहेगी.
परमग्रास चन्द्र ग्रहण रात 11 बजकर 42 मिनट रहेगी.
खग्रास समाप्त रात 12 बजकर 22 मिनट पर होगा.
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श रात 1:26 मिनट पर समाप्त होगा.
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श रात 2:24 मिनट पर समाप्त होगा.
खग्रास (पूर्ण चंद्रग्रहण) की अवधि – 01 घंटे 21 मिनट्स 27 सेकेंड रहेगी.
खण्डग्रास (आंशिक ग्रहण) की अवधि – 03 घंटे 28 मिनट्स 02 सेकेंड रहेगी.
उपच्छाया (जब चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया में जाकर उसकी हल्की बाहरी छाया से गुजरता है) की अवधि – 05 घण्टे 24 मिनट्स 37 सेकेंड रहेगी|
विश्व में कहां दिखेगा?
7 सितंबर को लगने वाला है यह चंद्रग्रहण एशिया, पूर्वी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के अधिकांश भागों से देखा जा सकता है. साथ ही सिंगापुर, सिडनी, मेलबर्न, दुबई, लन्दन, टोक्यो और केप टाउन कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा.
यह चंद्रग्रहण उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश भागों से दिखायी नहीं देगा.
भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्रग्रहण?
नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ में चंद्र ग्रहण नजर आएगा|
Next Story