- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chandra Grahan 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Chandra Grahan 2025: रविवार को लग रहा है चंद्र ग्रहण, एक दिन पहले निपटा लें तुलसी से जुड़े ये काम
Sarita
6 Sept 2025 7:56 AM IST

x
Chandra Grahan 2025: इस वर्ष भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि (Bhado Purnima 2025) पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है। रविवार, 7 सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक लगते ही धार्मिक गतिविधियों पर रोक लग जाती है। इस दौरान तुलसी को भी नहीं छुआ जाता है।
आपको बता दें कि 7 सितंबर 2025 को ग्रहण रात्रि 09:58 बजे लगेगा और देर रात 01:26 बजे समाप्त होगा। वहीं, चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12:58 बजे शुरू होगा। ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्राचीन काल से ही कुछ उपाय किए जाते रहे हैं, जिनमें भोजन और जल में तुलसी के पत्ते डालना भी एक है।
आज भी लोग इस परंपरा का पालन करते हैं और ग्रहण से पहले भोजन और जल में तुलसी के पत्ते डालते हैं, ताकि भोजन दूषित न हो और ग्रहण समाप्त होने के बाद उनका सेवन किया जा सके।
ग्रहण और रविवार के दौरान तुलसी का स्पर्श न करें:
धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के दौरान तुलसी का स्पर्श नहीं करना चाहिए, न ही तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और न ही तुलसी की पूजा करनी चाहिए। यही कारण है कि लोग ग्रहण से पहले तुलसी के पत्ते तोड़कर उन्हें खाने-पीने की चीज़ों में डालते हैं।
लेकिन इस साल चंद्र ग्रहण रविवार को होगा। शास्त्रों के अनुसार, रविवार के दिन भी तुलसी की पूजा करना या तुलसी को छूना वर्जित है। इससे धार्मिक पुण्य में कमी आती है। इसलिए ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीज़ों और पानी में डालने के लिए आप एक दिन पहले यानी शनिवार को तुलसी के पत्ते तोड़कर, उन्हें धोकर साफ़ कपड़े में लपेट सकते हैं। इससे कोई पाप नहीं लगेगा।
आशनं शयाम् न कर्तव्यम् न तुलस्या दलं हरेत्।
रविवार च संक्रांतौ द्वादश्याम च विशिष्टतः।
पादपुराण के इस श्लोक के अनुसार - रविवार, संक्रांति और द्वादशी तिथि को शाम के समय तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित है।
Next Story





