धर्म-अध्यात्म

Chandra Grahan 2025: कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण लाएगा इन 4 राशि वालों के लिए खुशखबरी

Sarita
22 Aug 2025 8:58 AM IST
Chandra Grahan 2025: कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण लाएगा इन 4 राशि वालों के लिए खुशखबरी
x
Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्ष 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में रविवार, 7 सितंबर की रात को दिखाई देगा। यह ग्रहण कुंभ राशि में लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार, यह रात 9:58 बजे शुरू होगा और 1:26 बजे समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण कई राशियों के लिए बड़े बदलाव लेकर आएगा। खासकर 4 राशियों के जातकों के लिए यह ग्रहण सौभाग्य और सफलता के मार्ग खोलेगा।
चंद्र ग्रहण का प्रभाव:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आते हैं, तो चंद्र ग्रहण होता है। यह घटना न केवल खगोल विज्ञान की दृष्टि से विशेष होती है, बल्कि इसका प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ता है। चंद्र ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकता है, लेकिन कुंभ राशि में लगने वाला यह ग्रहण 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। आपके करियर और आर्थिक जीवन में बड़ी उछाल देखने को मिल सकती है। नए व्यावसायिक सौदे सफल होंगे और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन:
मिथुन राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं होगा। यह समय आपके लिए यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर लेकर आएगा। अगर आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। अचानक धन लाभ के भी योग हैं।
तुला:
तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण प्रेम, रचनात्मकता और संतान से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे और अविवाहित लोगों को नया साथी मिल सकता है। अगर आप कला या रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं, तो आपकी प्रतिभा को एक नई पहचान मिलेगी। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह समय शुभ संकेत दे रहा है। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है।
धनु राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण बेहद शुभ और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मज़बूत होंगे और आपको उनका सहयोग मिलेगा। यह समय छोटी यात्राओं के लिए उत्तम है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। मीडिया, लेखन और संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा, जिससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?
ग्रहण के दौरान खाना पकाने और खाने से बचना चाहिए।
मंत्र जाप और ध्यान करना शुभ माना जाता है।
स्नान और दान से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
Next Story