- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chanakya Niti: आचार्य...
धर्म-अध्यात्म
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की ये 7 नीतियां अपनाकर हो जाएंगे सफल
Sarita
28 Jan 2026 11:22 AM IST

x
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन को सफल बनाने के लिए कई नीतियां बताई हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक नजर आती हैं जितनी उनके दौर में थीं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं चाणक्य की उन 7 नीतियों के बारे में जिन्हें आजमाकर आप जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
अपनी योजनाओं को रखें गुप्त :
आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में बताते हैं कि व्यक्ति को अपनी योजनाओं को गुप्त रखा चाहिए। अगर आपकी योजनाओं का पता अन्य लोगों को लगता है तो इसके सफल होने के चांस कम हो जाते हैं। इसलिए अपने करीबियों से भी अपनी योजनाओं को गुप्त आपको रखना चाहिए।
सत्य और ईमानदारी का करें पालन :
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को अपने कार्यों के प्रति भी और दूसरों के प्रति भी सत्य और ईमानदार रहना चाहिए। ये ऐसे गुण हैं जो आपको सफलता भी दिलाते हैं और समाज में मान-प्रतिष्ठा भी।
हमेशा रहें सतर्क और एकाग्रता :
व्यक्ति को सफलता तभी प्राप्त होती है जब वो एकाग्रता और सतर्कता के साथ हर कार्य को करता है। इसलिए नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने भी शिक्षा दी है कि सफल होने के लिए व्यक्ति को पग-पग पर सतर्क रहना चाहिए और हर कार्य को एकाग्रता के साथ करना चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी समय का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। समय से बहुमूल्य कुछ नहीं है इसलिए सफलता अर्जित करना चाहते हैं तो आपको समय का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए और गलत कार्यों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
आत्मनिर्भरता :
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को किसी पर भी निर्भर नहीं रहना चाहिए ना ही बौद्धिक स्तर पर और ना ही आर्थिक स्तर पर। अगर आप दूसरों पर निर्भर रहते हैं तो सफलता आपको नहीं मिलती। आत्मनिर्भर व्यक्ति ही जीवन में सफल हो सकता है।
मित्रों का चयन सोच समझकर करें:
आचार्य चाणक्य कहते हैं जैसी आपकी संगति होती है वैसे ही गुण आपके अंदर आने लगते हैं। इसलिए आपको अपनी संगति हमेशा अच्छी रखनी चाहिए। मित्रों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसे लोगों का साथ करना चाहिए जो लक्ष्य लेकर जीवन में आगे बढ़ रहे हों।
TagsChanakya Nitiआचार्य चाणक्यAcharya Chanakyaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





